Tata Sky Binge+ की कीमत में फिर से कटौती, इस बार 1,500 रुपये

नए ग्राहकों के लिए Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स की संशोधित कीमत कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। जैसा कि हमने बताया नई कीमत 2,999 रुपये पर सेट है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky Binge+ को भारत में 5,999 रुपये में किया गया था लॉन्च
  • मई में सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को 2,000 रुपये घटाया गया था
  • अब 1,500 रुपये तक की कटौती के साथ और भी सस्ता हुआ बिंज+

Tata Ky Binge+ की अब भारत में कीमत 2,999 रुपये हो गई है

Tata Sky ने फिर से भारत में अपने Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कम कर दी हैं। प्रीमियम एसटीबी की कीमत को 1,000 रुपये घटा दिया गया है। अब यह नए ग्राहकों के लिए 2,999 रुपये पर उपलब्ध है। नए ग्राहकों को छह महीने का टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन और तीन महीने का अमेज़न प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा Tata Sky Binge+ मल्टी-टीवी कनेक्शन की कीमत भी 3,999 रुपये से कम कर दी गई है और यह अब 2,499 रुपये में उपलब्ध है।

नए ग्राहकों के लिए Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स की संशोधित कीमत कंपनी की वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। जैसा कि हमने बताया नई कीमत 2,999 रुपये पर सेट है। याद दिला दें कि टाटा स्काई बिंज+ एंड्रॉयड टीवी आधारित सेट-टॉप बॉक्स को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। मई में, इसकी कीमत में पहली बार कटौती की गई थी, जिससे इसकी कीमत 5,999 रुपये से घट कर 3,999 रुपये हो गई थी और अब आखिरकार ग्राहक इसे 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

मौजूदा Tata Sky यूज़र्स, जो मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए बिंज+ लेते हैं या टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स में अपग्रेड करते हैं, इसे कथित तौर पर 2,499 रुपये में ले सकते हैं। यह इसकी पिछली कीमत से 1,500 रुपये कम है। जब जनवरी में सेट-टॉप बॉक्स लॉन्च किया गया था, तब ये सेवाएं 5,999 रुपये की थी। कीमतों में इस कटौती को सबसे पहले DreamDTH द्वारा देखा गया था।

टाटा स्काई बिंज+ एंड्रॉयड टीवी पर आधारित सेट-टॉप बॉक्स है और यह गूगल वॉइस असिस्टेंट और गूगल प्ले को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं, नए ग्राहकों को छह महीने तक टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। इसमें Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now जैसे ओटीटी ऐप्स का प्रीमियम कंटेंट मुफ्त में देखने को मिलेगा। Tata Sky ने इसमें तीन महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में जोड़े हैं। फ्री टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स को निरंतर उपयोग के लिए 299 रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा। इसी तरह, तीन महीने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो एक्सेस के लिए ग्राहकों को 129 रुपये प्रति माह शुल्क देना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.