Tata Sky Binge+ और HD सेट-टॉप बॉक्स पर मिल रही है छूट, लेकिन इस तरह

सितंबर में हुई आखिरी कटौती के बाद, Tata Sky Binge+ की भारत में कीमत 2,999 रुपये हो गई थी, लेकिन अब इसे ऑनलाइन कूपन का इस्तेमाल कर 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Tata Sky Binge+ और HD सेट-टॉप बॉक्स पर मिल रही है छूट, लेकिन इस तरह

Tata Sky Binge+ एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • Tata Sky Binge+ लेटेस्ट ऑफर के तहत मिलेगा 2,799 रुपये में
  • Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में भी हुई है अस्थाई कटौती
  • छूट पाने के लिए इस्तेमाल करने होंगे कूपन कोड
विज्ञापन
Tata Sky ने एक बार फिर भारत में अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों को घटाया है। हालांकि यह स्थायी कटौती नहीं है। कंपनी ने इसे अपने लेटेस्ट दिवाली ऑफर के रूप में पेश किया है। कीमत में यह कटौती टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स, टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर दी जा रही है। Tata Sky Binge+ की कीमत में 200 रुपये, जबकि Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स पर 400 रुपये की छूट है।

सितंबर में हुई आखिरी कटौती के बाद, Tata Sky Binge+ की भारत में कीमत 2,999 रुपये हो गई थी, लेकिन अब इसे ऑनलाइन कूपन का इस्तेमाल कर 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स अभी भी 2,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन यूज़र्स को 200 रुपये की छूट पाने के लिए आधिकारिक साइट पर चेकआउट करते समय TSKY200 कूपन कोड डालना होगा।

टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स के साथ यूज़र्स को छह महीने की टाटा स्काई बिंज सर्विस की सदस्यता और तीन महीने के लिए Amazon Prime सदस्यता मुफ्त में मिलती है। टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन की कीमत 299 प्रति माह है। मुफ्त पीरियड खत्म होते ही यूज़र्स को यह राशि देनी होगी। टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन में Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

वहीं, Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स को 1,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन 1,349 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेकआउट के समय TSKY150 कूपन कोड डालना होगा। इसके जरिए आपको 150 रुपये की छूट मिलेगी।

इसी तरह, Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स पर 400 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसे 4,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बॉक्स को आधिकारिक वेबसाइट पर 4,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन कोड TSKY400 के जरिए छूट मिलेगी। ऑफर की इस जानकारी को सबसे पहले TelecomTalk द्वारा साझा किया गया था।

कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि ये ऑफर्स कितने समय के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन त्योहारी सीज़न के लिए पेश किए गए ऑफर की उपलब्धता शायद ज्यादा लंबी नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »