Tata Sky कर रही है एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स लाने की तैयारी, 16 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Tata Sky Binge+ Android Set-Top Box: टाटा स्काई अपने नए एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स टाटा स्काई बिंज+ को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 17:16 IST
ख़ास बातें
  • एथरनेट और वाई-फाई के जरिए OTT कंटेंट का सपोर्ट मिलेगा
  • सितंबर में Airtel ने Xstream Box को किया था लॉन्च
  • Tata Sky Binge+ के बारे में जानें

Tata Sky Binge+ Android Set-Top Box: टाटा स्काई के नए सेट-टॉप बॉक्स की मिली जानकारी

Photo Credit: DreamDTH

Tata Sky Binge+ Android Set-Top Box: टाटा स्काई अपने नए एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स टाटा स्काई बिंज+ को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में यह बात सामने आई है कि टाटा स्काई के इस नए सेट-टॉप बॉक्स को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Tata Sky के नए सेट-टॉप बॉक्स की भिड़ंत Airtel Xstream Box और Dish SMRT Hub से होगी। कहा जा रहा है कि टाटा स्काई का यह नया सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और इसे पेरिस बेस्ड कंपनी Technicolor द्वारा निर्मित किया जा रहा है। ऐसी अफवाह है कि टाटा स्काई की यह नई डिवाइस ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म जैसे कि Amazon Prime Video और Netflix का एक्सेस प्रदान करेगी।

DreamDTH ने टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स की कथित जानकारी के साथ वास्तविक तस्वीर को पब्लिश किया है। कहा जा रहा है कि नया सेट-टॉप बॉक्स एथरनेट या वाई-फाई कनेक्शन के जरिए ओटीटी कंटेंट ऑफर करेगा, साथ ही सैटेलाइट डिश से कनेक्टेड आरएफ कैबल के जरिए लाइव टीवी सपोर्ट भी मिलेगा। इसका मतलब आपको हाइब्रिड एक्सपीरियंस मिलेगा।
 

Photo Credit: DreamDTH

वेबसाइट पर लीक हुए एक कथित प्रमोशनल कागज़ात से इस बात का संकेत मिला है कि टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स एक महीने के टाटा स्काई बिंज सर्विस के कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आ सकता है। Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ब्रॉडकॉम BCM72604 B प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 8 जीबी रैम स्टोरेज से लैस हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए सेट-टॉप बॉक्स में ब्रॉडकॉम वीडियोकोर वी एचडब्ल्यू जीपीयू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। Tata Sky Binge+ Price की जानकारी से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है।

नए सेट-टॉप बॉक्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने टाटा स्काई से संपर्क किया है, कंपनी से जवाब आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा। याद करा दें कि सितंबर माह में Airtel ने एंड्रॉयड पाई पर चलने वाले Xstream Box को लॉन्च किया था, यह 500 से अधिक टीवी चैनल ऑफर करता है। एयरटेल के बाद Dish TV ने अपने Dish SMRT Hub HD सेट-टॉप बॉक्स को लॉन्च किया था, डिश टीवी का यह डिवाइस भी एंड्रॉयड पर आधारित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.