Stranger Things 4 का टीज़र ट्रेलर रिलीज़, जानें एक्‍शन-रोमांच का यह तड़का कब होगा रिलीज़...

Stranger Things 4 के टीजर की शुरुआत में इलेवन कहती है, प्रिय माइक, आज 185वां दिन है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 14:22 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स ने चौथे सीजन के टीजर 'वेलकम टू कैलिफोर्निया' को अनवील किया
  • चौथा सीजन, इस सीरीज के तीसरे सीजन से तीन साल बाद आ रहा है
  • नेटफ्लिक्स ने स्ट्रेंजर थिंग्स 4 के सभी एपिसोड के टाइटल भी बता दिए हैं

Stranger Things 4 सीरीज 2022 की गर्मियों में आ रही है, जिसको लेकर इसके फैंस में काफी उत्‍साह है

Stranger Things 4 सीरीज 2022 की गर्मियों में आ रही है, जिसको लेकर इसके फैंस में काफी उत्‍साह है। काफी वक्‍त से लोग 'स्ट्रेंजर थिंग्स 4' के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब इससे जुड़ी एक अहम डिटेल सामने आई है। 

Netflix ने 6 नवंबर को इसके चौथे सीजन के टीजर ट्रेलर 'वेलकम टू कैलिफोर्निया' को अनवील कर दिया। चौथा सीजन, इस सीरीज के तीसरे सीजन से तीन साल बाद आ रहा है। नेटफ्लिक्स ने स्ट्रेंजर थिंग्स 4 के सभी 9 एपिसोड के टाइटल का भी खुलासा किया है।
Advertisement



स्‍ट्रेंजर थिंग्‍स 4 के टीजर की शुरुआत में इलेवन कहती है, प्रिय माइक, आज 185वां दिन है। मुझे लगता है कि मैंने आखिरकार तालमेल बैठा लिया है। इलेवन आगे कहती है, 'मुझे अब स्कूल भी पसंद है। मैंने बहुत सारे दोस्त बनाए हैं।' हालांकि टीजर देखकर यह साफ पता चल जाता है कि दोस्‍त बनाने वाली बात पर इलेवन झूठ बोल रही है। 
Advertisement

इलेवन इसके बाद स्प्रिंग ब्रेक के लिए तैयार होने की बात कहती है और इसके पैररल चलते हुए सीन में स्‍कूल क्‍लासरूम में मौजूद उसके साथी उस पर हंस रहे होते हैं। इलेवन की ये सारी बातें उस लेटर का ह‍िस्‍सा होती हैं, जिन्‍हें पढ़ते हुए माइक वह लेटर बंद कर देता है।
Advertisement

इसके बाद के दृश्‍यों में गनशॉट्स, सोल्‍जर्स, घि‍सटती हुई कारें, हेल‍िकॉप्‍टर्स, बड़ा सा धमाका समेत कई सारे हैरतंगेज सीन नजर आते हैं, जो यह इशारा देते हैं कि नया सीजन रोमांच से भरपूर होने वाला है और जिसमें काफी सारा सस्‍पेंस भी छुपा है। 

ये हैं Stranger Things 4 के एपिसोड
Advertisement

चैप्‍टर वन : द हेलफायर क्लब
Advertisement
चैप्‍टर टू : वेक्नास कर्स
चैप्‍टर थ्री  : द मॉनस्‍टर एंड द सुपरहीरो
चैप्‍टर फोर : डियर बिली
चैप्‍टर फाइव  : द नीना प्रोजेक्‍ट
चैप्‍टर सिक्‍स : द ड्राइव
चैप्‍टर सेवन : द मैसकेयर एट द हॉकिन्स लैब
चैप्‍टर आठ : पापा
चैप्‍टर नाइन  : द पिगीबैक

Stranger Things 4 का प्रीमियर 2022 की गर्मियों में नेटफ्लिक्स पर होगा, यानी जुलाई से सितंबर तक के बीच, जब अमेरिका में गर्मियों का सीजन होता है। स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन- 1 और 3 भी गर्मियों में ही आया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.