Sony ने भारत में लॉन्च किया SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम, जानें कीमत और फीचर्स

Sony ने अपने नए Sony SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम को पेश किया है। होम थिएटर लिविंग रूम में पावरफुल और शानदार साउंड प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Sony India ने अपने नए Sony SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम को पेश किया है।
  • Sony SA-D40M2 में 4 सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर के साथ कॉम्पैक्ट है।
  • कीमत की बात की जाए तो Sony SA-D40M2 की कीमत 9,990 रुपये है।

Sony SA-D40M2 में 4 सैटेलाइट स्पीकर दिए गए हैं।

Photo Credit: Sony

Sony India ने अपने नए Sony SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम को पेश किया है। होम थिएटर लिविंग रूम में पावरफुल और शानदार साउंड प्रदान करता है। यहां हम आपको Sony SA-D40M2 होम थिएटर सिस्टम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony SA-D40M2 Price


कीमत की बात की जाए तो Sony SA-D40M2 की कीमत 9,990 रुपये है। होम थिएटर अब पूरे भारत में Sony सेंटर्स, ऑथोराइज्ड डीलर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart आदि पर उपलब्ध है।


Advertisement
Sony SA-D40M2 Specifications


Sony SA-D40M2 में 4 सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर के साथ एक कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है जो कि कुल 100W आउटपुट प्रदान करता है। यह 4.1 चैनल सेटअप फिल्म, म्यूजिक और गेमिंग के लिए क्लियर और डायनेमिक ऑडियो प्रदान करता है, जो हाई वॉल्यूम पर भी बेहतर जानकारी सुनिश्चित करता है। यूजर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ वायरलेस फ्रीडम का आनंद ले सकते हैं, जिससे स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य ब्लूटूथ डिवाइस से मयूजिक स्ट्रीमिंग की अनुमति मिलती है। सिस्टम 8 पेयर्ड डिवाइसेज को याद रखता है, जिससे स्विच करना आसान हो जाता है।

अन्य फीचर्स में 100W कुल पावर आउटपुट, 4.1 चैनल सराउंड साउंड, फ्लेक्सिबल प्लेसमेंट के लिए कॉम्पैक्ट सैटेलाइट स्पीकर, मल्टी-डिवाइस पेयरिंग के साथ एडवांस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी प्लेबैक और 3.5 मिमी औक्स इनपुट शामिल हैं। वायर्ड प्लेबैक ऑप्शन के लिए SA-D40M2 में एक यूएसबी पोर्ट, एक 3.5 मिमी स्टीरियो मिनी जैक है जो कि यूएसबी ड्राइव, पुराने MP3 प्लेयर और नॉन-ब्लूटूथ डिवाइस को एडजेस्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony Home Theater System, Sony India

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  2. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  3. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  4. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  5. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  6. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  7. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  8. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  9. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.