Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sony ने भारत में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Sony Bravia 7II को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2026 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Sony Bravia 7II में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले है।
  • Sony Bravia 7II में ट्रू RGB LED टेक्नोलॉजी है।
  • Sony Bravia 7II सोनी कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर चलता है।

Sony Bravia 7II में 55 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Sony

Sony ने भारत में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए Sony Bravia 7II को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध हैं और 98 इंच साइज जल्द ही उपलब्ध होगा। ये स्मार्ट टीवी सोनी कॉग्निटिव प्रोसेसर XR से लैस हैं। इनमें कंपनी की इन-हाउस ट्रू RGB एलईडी टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी गूगल टीवी पर चलते हैं और गूगल एसिस्टेंट के साथ हैंड्स-फ्री ऑपरेशन की सुविधा मिलती है। यहां हम आपको Sony Bravia 7II  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Sony Bravia 7II Price

Sony Bravia 7II के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,21,990 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 2,74,990 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी वर्तमान में सोनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक ग्राहक सोनी रिटेल स्टोर, शॉपएटएससी पोर्टल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य आउटलेट्स के जरिए खरीद सकते हैं। हालांकि, अभी तक 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement

Sony Bravia 7II Features & Specifications

Sony Bravia 7II में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले साइज का विकल्प मिलता है। इसमें ट्रू RGB LED टेक्नोलॉजी है, जो कि सटीक कलर और ब्राइटनेस के लिए रेड, ग्रीन और ब्लू एलईडी का उपयोग करती है। इस सीरीज में सोनी RGB बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो सिस्टम है, जो लोकल डिमिंग, कम ब्लूमिंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है। इसमें सोनी RGB ट्रिलुमिनोस मैक्स टेक्नोलॉजी भी है, जो कि बेहतर कलर गैमट प्रदान करती है।

ये टीवी सोनी कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर चलते हैं। 65 इंच और उससे बड़े मॉडल X-वाइड एंगल प्रो फीचर पर निर्भर करते हैं। पिक्चर बेहतर बनाने के लिए इसमें XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर 20 फीचर दिया गया है। इस सीरीज में XR क्लियर इमेज टेक्नोलॉजी है, जो नॉइज रिडक्शन करती है और लो रेजॉल्यूशन कंटेंट को 4K क्वालिटी तक अपस्केल करती है। इसमें गेम्स और स्पोर्ट्स के लिए XR मोशन क्लैरिटी भी है। ये टीवी डॉल्बी विजन, HDR10, HLG और IMAX एन्हांस्ड फॉर्मेट का सपोर्ट करते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और सोनी पिक्चर्स कोर के लिए स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड हैं जो कंटेंट के अनुसार पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करते हैं।

Advertisement

65 इंच और इससे बड़े वेरिएंट में एकॉस्टिक मल्टी-ऑडियो+ उपलब्ध है। इस टीवी लाइनअप में बेहतर डायलॉग क्लैरिटी के लिए AI साउंड सेपरेशन के साथ वॉइस जूम 3 और स्टैंडर्ड ऑडियो को 5.1.4 चैनल वर्चुअल सराउंड अनुभव में बदलने के लिए 3D सराउंड अपस्केलिंग है। सोनी ब्राविया 7II टीवी डॉल्बी एटमॉस और DTS:X साउंड टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करता है। ये टीवी गूगल टीवी पर चलते हैं। यूजर्स गूगल एसिस्टेंट के जरिए वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। यह एप्पल एयरप्ले 2, एप्पल होमकिट, गूगल कास्ट और एलेक्सा सपोर्टेड डिवाइसेज के साथ कंपैटिबिलिटी है। अन्य फीचर्स में 4K/120Hz तक HDMI 2.1 कनेक्टिविटी, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो-लो-लेटेंसी मोड (ALLM) भी शामिल है। यह टीवी 80Mbps तक स्पीड से कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए प्योर स्ट्रीम टेक्नोलॉजी के साथ सोनी पिक्चर्स कोर की सुविधा प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.