100 इंच का TV लॉन्च करेगी Sharp, 4GB रैम, 128GB स्टोरेज, 288Hz रिफ्रेश रेट जैसे हैं फीचर्स!

लिस्टिंग में इसे 29999 युआन (लगभग 3,59,000 रुपये) का बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 18:58 IST
ख़ास बातें
  • टीवी के अंदर 224 जोन बैकलाइटिंग दी गई है।
  • साउंड के लिए यह 60W का स्पीकर सिस्टम कैरी करता है।
  • इसकी लॉन्च डेट 31 दिसंबर है।

Photo Credit: ITHome

जापान की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sharp जल्द ही अपना विशाल TV लॉन्च करने वाली है। यह 100 इंच साइज का होगा। टीवी में 288Hz का धांसू रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें गेमिंग के लिए वेरिएबल रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। टीवी में 4जीबी रैम बताई गई है, और 128 जीबी तक स्टोरेज इसमें मिलने वाली है। इसके अलावा भी कई और आकर्षक फीचर्स के साथ यह आने वाला है। टीवी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Sharp अपने टीवी सेग्मेंट में 100 इंच का टीवी लॉन्च करने वाली है। चीन की जानी मानी ईकॉमर्स साइट ITHome पर इसे देखा गया है। यह टीवी धांसू फीचर्स के साथ आने वाला है। इसमें 288Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यानी कि पिक्चर के साथ साथ गेमिंग भी इसमें क्रिस्टल क्लियर क्वालिटी में देखी जा सकेगी। कंपनी ने इसमें गेमिंग के लिए वेरिएबल रिफ्रेश रेट फीचर भी दिया है। हालांकि कंपनी ने टीवी की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। 
Advertisement

मेंशन किए स्पेसिफिकेशंस में टीवी के अंदर 224 जोन बैकलाइटिंग दी गई है जिससे कि इसमें बेहतर कंट्रास्ट दिखाई देगा। साथ ही HDR परफॉर्मेंस भी प्रभावित करने वाली होगी। टीवी में लो लेटेंसी मोड भी है। इसमें क्वाडकोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ में 4जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। साउंड के लिए यह 60W का स्पीकर सिस्टम कैरी करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें HDMI 2.1 पोर्ट के अलावा कई और विकल्प दिए गए हैं। 

Sharp 100 इंच TV की कीमत का जहां तक सवाल है, लिस्टिंग में इसे 29999 युआन (लगभग 3,59,000 रुपये) का बताया गया है। इसकी लॉन्च डेट 31 दिसंबर है। कंपनी की ओर से लॉन्च की अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन टीवी का ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट होना बताता है कि यह जल्द ही अधिकारिक रूप से घोषित भी किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.