Samsung ने 55,65,75 और 85 इंच डिस्प्ले में QD Mini LED TV किए पेश, 4K 144Hz के साथ इन फीचर्स से लैस

Samsung ने चीनी बाजार में Samsung X8F Mini LED TV लाइनअप को लॉन्च कर दिया है।

Samsung ने 55,65,75 और 85 इंच डिस्प्ले में QD Mini LED TV किए पेश, 4K 144Hz के साथ इन फीचर्स से लैस

Photo Credit: Samsung

Samsung X8F Mini LED TV में 4K 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung X8F Mini LED TV में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले है।
  • Samsung X8F Mini LED TV की कीमत 5299 युआन (लगभग 62,325 रुपये) से शुरू है।
  • Samsung X8F Mini LED TV में लेटेस्ट NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung ने चीनी बाजार में Samsung X8F Mini LED TV लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के नेक्स्ट-जेन स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच साइज में उपलब्ध हैं। ये टीवी AI ट्रिक्स, हाई-परफॉरमेंस डिस्प्ले और स्लीक प्रोफाइल से लैस हैं। यहां हम आपको Samsung X8F Mini LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung X8F Mini LED TV  Price


कीमत की बात की जाए तो Samsung X8F Mini LED TV  की शुरुआती कीमत 5,299 युआन (लगभग 62,325 रुपये) से शुरू होती है और 10,499 युआन (लगभग 1,23,797 रुपये) तक जाती है।


Samsung X8F Mini LED TV Specifications


Samsung X8F Mini LED TV में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले आकार का विकल्प मिलता है। यह टीवी लेटेस्ट NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर से लैस है। यह रियल-टाइम अपस्केलिंग के साथ आता है जो कि विजुअल को 4K तक शार्प करने के साथ-साथ कलर, क्लियरिटी और मोशन को बेहतर करता है। Samsung का दावा है कि चिप अपने पिछले मॉडल की तुलना में 40% अधिक CPU परफॉरमेंस और दोगुनी GPU पावर देती है, जिसका मतलब है कि चाहे यूजर्स बिंज वॉचिंग कर रहे हों या गेमिंग, सभी जगह स्मूथ विजुअल और तेज प्रोसेसिंग मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में X8F सैमसंग के वन UI Tizen OS पर काम करता है। यह ऐड फ्री बूट अनुभव, 300 से ज्यादा ऐप्स के साथ कंपेटिबिलिटी और 7 साल तक अपडेट का वादा करता है।

इसमें क्वांटम डॉट मिनी LED पैनल है। डिस्प्ले 2,140 कलर्स और 110 स्किन टोन के लिए पैनटोन-वैलिडेटेड है और HDR10+ और HDR विविड का सपोर्ट करता है। डिजाइन की बात करें तो X8F में सुपर स्लिम मिनी LED प्रोफाइल है, जो सबसे अधिक केवल 2.7 सेमी मोटा है। इसमें एज-टू-एज पैनल और AirSlim फॉर्म फैक्टर है जो किसी भी दीवार आसानी से फिट होता है। इसमें ऐसा ब्लूटूथ रिमोट है जो कि सोलर एनर्जी पर काम करता है।

वॉयस और स्मार्ट होम इंटरैक्शन के लिए इसमें DeepSeek-R1 का सपोर्ट है, जो एक अपग्रेडेड AI एसिस्टेंट है। IoT डिवाइस को कंट्रोल करता है और रियल टाइम में स्क्रीन पर एक्टर की पहचान भी करता है। यह टीवी स्मार्टथिंग्स के जरिए मैटर कंपेटिबल स्मार्ट हब के तौर पर भी काम करता है और कनेक्टेड डिवाइस को मैनेज करने के लिए 3D मैप इंटरफेस के साथ आता है। गेमर्स के लिए इसमें 4K 144Hz रिफ्रेश रेट, फ्रीसिंक प्रीमियम वीआरआर, MEMC और AI एन्हांस्ड गेम मोड को सपोर्ट शामिल है। इसमें मिनी-मैप जूम, वर्चुअल क्रॉसहेयर और 32:9 अल्ट्रा-वाइड आस्पेक्ट रेशियो भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में चार HDMI 2.1 पोर्ट, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »