Samsung Smart Monitor M8 लॉन्च, 5000 का डिस्काउंट कूपन, Galaxy Buds2 और वायरलेस कीबोर्ड फ्री

Samsung Smart Monitor M8 स्मार्ट टीवी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह Tizen OS पर चलता है। यह IR रिमोट के साथ आता है। यह स्मार्टथिंग्स हब के तौर पर भी काम कर सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2022 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Smart Monitor M8 में 4K UHD 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Smart Monitor M8 की कीमत 59,999 रुपये है।
  • यह मॉनिटर स्मार्ट टीवी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samsung Smart Monitor M8 में 4K UHD 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung ने बीते हफ्ते अपना लेटेस्ट Samsung Smart Monitor M8 भारत में लॉन्च किया है। यह यूजर्स के लिए 3,000 रुपये के डिपॉजिट पर प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हुआ है। अब कंपनी ने आखिरकार इस स्मार्ट मॉनिटर की कीमत और उपलब्धता का भी खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको सैमसंग के इस स्मार्ट मॉनिटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung Smart Monitor M8 कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung Smart Monitor M8 की कीमत 59,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह 15 जून, 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जो ग्राहक मॉनिटर को प्री-रिजर्व करते हैं तो उन्हें 5,000 रुपये का कूपन और Galaxy Buds2 और वायरलेस कीबोर्ड जैसे गिफ्ट मिलेंगे।
 

Samsung Smart Monitor M8 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Smart Monitor M8 में 4K UHD 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह डिस्प्ले HDR 10+ सपोर्ट, 99 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज, 400 निट्स तक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करेगी।

मॉनिटर स्मार्ट टीवी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह Tizen OS पर चलता है। यह IR रिमोट के साथ आता है। यह स्मार्टथिंग्स हब के तौर पर भी काम कर सकता है क्योंकि मॉनिटर सैमसंग के IoT इकोसिस्टम के साथ फुल काम करता है।

क्रिस्टल-क्लियर वीडियो कॉल के लिए मॉनिटर एक मूवेबल मैग्नेटिक स्लिमफिट कैम के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन वीडियो कॉल एप्लिकेशन Google Duo समेत सबसे लोकप्रिय कॉलिंग ऐप का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात की जाए तो इस मॉनिटर पर एक माइक्रो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 और वाईफाई 5 दिया गया है। चार्जिंग सिस्टम की बात करें तो यह 65W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

साउंड सिस्टम की बात की जाए तो स्मार्ट मॉनिटर में ट्वीटर के साथ दो 5W स्पीकर हैं, जिसमें 2.2-चैनल सेटअप फीचर्स हैं जो कि यूजर्स को एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो सराउंड साउंड के करीब है। इस मॉनिटर का वजन 9.4 किलो है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह वार्म व्हाइट, सनसेट पिंक, डेलाइट ब्लू और स्प्रिंग ग्रीन कलर्स में आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Smart Monitor M8, Samsung, Smart Monitor M8

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  3. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  5. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  7. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  8. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  9. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.