Samsung फ्री दे रहा 1.49 लाख का साउंड बार, बस खरीदने होंगे Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED TV

लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 19-30 अप्रैल के बीच Neo QLED 8K टीवी खरीदने वाले यूजर्स को 1,49,900 रुपये का सैमसंग साउंडबार (HW-Q990B) और  8,900 रुपये का स्लिमफिट कैम मिलेगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 10:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने नए टीवी 2022 Neo QLED 8K और Neo QLED TV पेश किए हैं।
  • Samsung के 2022 Neo QLED TV स्मार्ट फीचर्स और यूजर इंटरफेस से लैस हैं।
  • Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED TV पर ऑफर मिल रहा है।

Samsung ने नए टीवी 2022 Neo QLED 8K और Neo QLED TV पेश किए हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपने नए टीवी 2022 Neo QLED 8K और Neo QLED TV लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग का दावा है कि नई Neo QLED TV रेंज को टीवी के मुकाबले बहुत ज्यादा डिजाइन किया गया है, क्योंकि यह एक स्मार्ट हब के साथ आता है जो घर में स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, Samsung के 2022 Neo QLED TV स्मार्ट फीचर्स और यूजर इंटरफेस से लैस हैं, जिससे जरिए कंटेंट देखने, डिवाइस को कंट्रोल करने समेत काफी कुछ करने का एक सेंट्रल हब बनाता है।
 

Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED TV की रेंज की कीमत और ऑफर


Samsung Neo QLED 8K टीवी QN900B (85 इंच), QN800B (65 और 75 इंच), QN700B (65 इंच) मॉडल में उपलब्ध होंगे। वहीं इनकी कीमत की शुरुआत 3,24,990 रुपये से होगी।
वहीं Neo QLED टीवी QN95B (55 और 65 इंच), QN90B (85 इंच, 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच), QN85B (55 इंच और 65 इंच) मॉडल में उपलब्ध होंगे। कीमत की बात की जाए तो इन टीवी की शुरुआती कीमत 1,14,990 रुपये है।
उपलब्धता की बात करें तो ये सभी टीवी Samsung के सभी ऑफिशियल रिटेल स्टोर, प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर, सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म समेत Samsung के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर Samsung Shop पर उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

ऑफर


लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 19-30 अप्रैल के बीच Neo QLED 8K टीवी खरीदने वाले यूजर्स को 1,49,900 रुपये का सैमसंग साउंडबार (HW-Q990B) और  8,900 रुपये का स्लिमफिट कैम मिलेगा। Neo QLED टीवी खरीदने वाले यूजर्स को खरीदारी के साथ 8,900 रुपये का स्लिमफिट कैम मिलेगा। वहीं जिन ग्राहकों ने Neo QLED 8K और Neo QLED टीवी को प्री-रिजर्व किया था वे 10 हजार रुपये और 5 हजार रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED TV टीवी रेंज के फीचर्स

Samsung के 2022 Neo QLED टीवी में एक स्लिम और स्लीक बेजल लेस डिजाइन दिया गया है। नए टीवी में Quantum Matrix Technology Pro और शेप एडेप्टिव लाइट कंट्रोल फीचर है, जिसको लेकर दावा है कि यह बेहतर कंट्रास्ट के साथ शार्प डिटेल्स प्रदान करता है। शेप एडेप्टिव लाइट कंट्रोल फोटो में कई ऑब्जेक्ट्स का विश्लेषण करता है और उसके हिसाब से लाइट को कंट्रोल करता है।

Neural Quantum प्रोसेसर 8K रियर डेप्थ बढ़ाने वाले कंटेंट के साथ 8K और 4K क्वालिटी तक प्रदान करता है। यूजर्स को सिनेमैटिक व्यूअंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए प्रीमियम टीवी 3डी सराउंड साउंड के साथ Dolby Atmos एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। टीवी सोलर सेल रिमोट के साथ आते हैं जो कमरे की रोशनी से खुद चार्ज होते हैं। रिमोट मिनिमलिस्टिक कीज के साथ आते हैं। 2022 Samsung Neo QLED में अन्य स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जैसे कि बिल्ट-इन होम इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जो आपको टीवी से डायरेक्ट अपने घर में स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने की अनुमति देता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.