Samsung का पहला फोल्डेबल OLED डिस्प्ले लैपटॉप होगा अगले साल लॉन्च, जानें क्या होने वाला है खास

सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपना फोल्डेबल OLED डिस्प्ले लैपटॉप लेकर आ सकती है। यह लैपटॉप 2023 में जारी किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी के प्रोडक्शन प्लान के बारे में जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung जल्द ही अपना फोल्डेबल OLED डिस्प्ले लैपटॉप लेकर आ सकती है।
  • Samsung के फोल्डेबल लैपटॉप में फोल्ड होने पर 13.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Samsung डिस्प्ले दुनिया की सबसे बड़ी OLED डिस्प्ले निर्माता कंपनी है।

Photo Credit: Samsung

सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपना फोल्डेबल OLED डिस्प्ले लैपटॉप लेकर आ सकती है। यह लैपटॉप 2023 में जारी किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी के प्रोडक्शन प्लान के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा HP भी LG द्वारा बनाए गए अपने फोल्डेबल डिस्प्ले वाले लैपटॉप को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सैमसंग के आगामी फोल्डेबल लैपटॉप में क्या कुछ खास हो सकता है।

Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने फोल्डेबल डिस्प्ले लैपटॉप में काफी कुछ किया है। नए लैपटॉप में सैमसंग डिस्प्ले की 17.3 इंच की डिस्प्ले होगी। यह लैपटॉप बंद होने पर सबसे बड़ी स्क्रीन वाला लगेगा। आपको बता दें कि हाल ही में पेश किए गए Asus ZenBook 17 Fold में BOE द्वारा तैयार फोल्डेबल स्क्रीन है। इस लैपटॉप की की कीमत 3,500 डॉलर यानी कि 2,89,301 रुपये है। ज्यादा कीमत से पता चलता है कि लैपटॉप मार्केट के अलग सेगमेंट को टारगेट करता है। 

कथित तौर पर BOE से पैनल की सिर्फ 10 हजार यूनिट्स का ऑर्डर दिया गया था। ऐसी भी उम्मीद है कि आगामी HP फोल्डेबल लैपटॉप भी लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि Asus और HP से अलग Samsungअपनी सहायक कंपनी से फोल्डेबल पैनल का प्रोडक्शन करेगी। अधिकर ग्राहकों को देखते हुए यह कम महंगा OLED फोल्डेबल लैपटॉप हो सकता है। आपको ता दें कि  Asus और HP, BOE और LG से पैनल लेते हैं। 

Samsung के आगामी फोल्डेबल लैपटॉप में फोल्ड होने पर 13.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। HP मॉडल में केवल 11 इंच की स्क्रीन मिलती है, जबकि Asus ZenBook फोल्डेबल में 12.6 इंच की डिस्प्ले मिलती है। मार्केट में एक दमदार ThinkPad X1 Fold Gen 2 है जिसमें 16.3 इंच का OLED डिस्प्ले है जो कि बंद होने पर 12 इंच हो जाती है। Samsung डिस्प्ले दुनिया की सबसे बड़ी OLED डिस्प्ले निर्माता कंपनी है। यह 2023 में करीबन 8.5 मिलियन पैनल बनाने का प्लान बना रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent OLED display
  • Very good speakers
  • Snappy system performance
  • Flexible usage modes
  • Bad
  • Very thick when folded, a bit heavy
  • Flimsy Bluetooth keyboard, no backlit keys
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

17.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1920 पिक्सल

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

कोर आई7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

1TB

वज़न

1.65 किलो

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  3. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  2. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  3. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  4. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  5. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  7. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  8. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
  9. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
  10. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.