75, 65, 55 इंच साइज में Roku Pro Series 4K TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

Roku Pro Series 4K TV में Mini LED बैकलाइटिंग इसका खास फीचर है।

75, 65, 55 इंच साइज में Roku Pro Series 4K TV हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Roku Pro Series 4K TV में Mini LED बैकलाइटिंग इसका खास फीचर है।

ख़ास बातें
  • सीरीज के TV में QLED डिस्प्ले है, HDR10+ का सपोर्ट भी दिया है।
  • कंपनी इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी देने की बात भी कर रही है।
  • टीवी में साइड फायरिंग Dolby Atmos सपोर्टेड स्पीकर मिलते हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट TV मार्केट में कैलिफोर्निया आधारित कंपनी Roku ने अपनी नई Pro सीरीज के टीवी को लॉन्च किया है। Roku Pro Series के ये टीवी 4K रिजॉल्यूशन वाले TV हैं। कंपनी का कहना है कि टीवी में बेहतरीन फीचर्स हैं जो यूजर के व्यूइंग एक्सपीरियंस को खास बनाते हैं। फीचर्स में सबसे बड़ा आकर्षण इसकी Mini LED बैकलाइटिंग को बताया गया है जिससे कि टीवी में उम्दा ब्राइटनेस और कंट्रास्ट मिल जाता है। इसके  अलावा टीवी में QLED डिस्प्ले है, HDR10+ समेत Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
 

Roku Pro Series 4K TV price

Roku Pro Series 4K TV कंपनी ने 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच साइज में पेश किए हैं। इसके 55 इंच मॉडल की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,000 रूपये) बताई गई है। जबकि 75 इंच के टॉप मॉडल की कीमत 1700 डॉलर (लगभग 1,41,700 रूपये) बताई गई है। टीवी को Amazon, Walmart से खरीदा जा सकता है। 
 

Roku Pro Series 4K TV specifications

Roku Pro Series 4K TV 55, 65, 75 इंच 4K डिस्प्ले में आते हैं। खास फीचर इसकी Mini LED बैकलाइटिंग को बताया गया है जिससे कि टीवी में उम्दा ब्राइटनेस और कंट्रास्ट मिल जाता है। सीरीज के TV में QLED डिस्प्ले है, HDR10+ का सपोर्ट भी दिया है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर लगा है। साथ ही इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे लाइव स्ट्रीमिंग भी स्मूद तरीक से हो सकती है। 

पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ कंपनी इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी देने की बात भी कर रही है। टीवी में साइड फायरिंग Dolby Atmos सपोर्टेड स्पीकर मिलते हैं। जिससे कि टीवी में सिनेमा वाला एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। या फिर आप प्राइवेट साउंड चाहते हैं तो इसके लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है जिससे कि वायरलेस हेडफोन भी इससे कनेक्ट हो जाते हैं। कंपनी ने इसमें Smart Picture Max फीचर दिया है जो AI की मदद से पिक्चर क्वालिटी को अपने आप ही ऑप्टीमाइज करता रहता है। कमरे की लाइट के अनुसार ब्राइटनेस भी अपने आप ही एडजस्ट हो जाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »