Republic Day Parade online Live : रिपब्‍लिक डे परेड अपने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर ऐसे देखें लाइव

Republic Day Parade online Live : इस साल की परेड खास होगी, क्‍योंकि पहली बार परेड का आगाज महिला कलाकार पारंपरिक संगीत के साथ करेंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जनवरी 2024 07:04 IST
ख़ास बातें
  • रिपब्‍लिक डे परेड कल निकलेगी कर्तव्‍यपथ पर
  • परेड को लाइव टेल‍िकास्‍ट किया जाएगा
  • अपने लैपटॉप, मोबाइल पर देख सकते हैं लाइव परेड

एयरफोर्स का एयर शो आज होने वाली परेड की एक और खूबी होगा।

Photo Credit: File Photo

26th January Parade Live : आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राजधानी नई दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ पर भव्‍य परेड का आयोजन किया जाएगा। इस साल की परेड खास होगी, क्‍योंकि पहली बार परेड का आगाज महिला कलाकार पारंपरिक संगीत के साथ करेंगी। हर बार सैन्‍य बैंड के साथ परेड शुरू होती है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत संस्‍कृति मंत्रालय के तहत की जाएगी। एयरफोर्स का एयर शो आज होने वाली परेड की एक और खूबी होगा। इस पूरे आयोजन को आप ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। कहां, कब और कैसे देखें रिपब्लिक डे परेड (How to watch Republic Day Parade online Live), जानें।  

आज होने वाली परेड में मुख्‍य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन शामिल होंगे। 
 

How to Watch Republic Day Parade online Live

26 जनवरी 2024 की रिपब्लिक डे परेड को दूरदर्शन पर लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा। सुबह 09:30 बजे से लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा। परेड का लाइव कवरेज दूरदर्शन के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनलों पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

75वां गणतंत्र दिवस समारोह काफी हद तक ‘महिला केंद्रित'! इसका मुख्य विषय ‘भारत का लोकतंत्र और एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प' है। पीटीआई के अनुसार, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बताया कि पहली बार परेड की शुरुआत भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों के साथ 100 महिला कलाकारों द्वारा की जाएगी।

परेड में पहली बार तीनों सेनाओं से सिर्फ महिलाओं की टुकड़ी भी मार्ग पर मार्च करते हुए दिखाई देंगी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी महिला कर्मी शामिल होंगी। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  6. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  7. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  10. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.