Republic Day Parade Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर परेड LIVE, जानें सभी खास बातें

आज के खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Republic Day Parade Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर परेड LIVE, जानें सभी खास बातें

आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

ख़ास बातें
  • आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
  • दूरदर्शन के चैनलों पर परेड का खास लाइव प्रोग्राम प्रसारित किया जाता है।
  • परेड 26 जनवरी सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

Republic Day Parade Live: आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर बार की तरह इस गणतंत्र दिवस पर भी भारत के गौरव की गाथा गाती परेड देखने को मिलेगी। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन आज किया जा रहा है। परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। इसी के साथ आज के खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गणतंत्र दिवस को भारत की एकता का महापर्व कहा जाता है जिसमें सभी राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती हैं। 

दिल्ली में इंडिया गेट के निकट कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। जनवरी में दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच भी दर्शक भारी संख्या में इस परेड को देखने के लिए उमड़ते हैं। 

Republic Day Parade 2026 Live

Republic Day Parade 2026 को आप किसी भी समाचार चैनल पर लाइव देख सकते हैं। आज के दिन सभी सरकारी और निजी समाचार चैनलों पर परेड का प्रसारण किया जाता है। दूरदर्शन के चैनलों पर परेड का खास लाइव प्रोग्राम प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा आप ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल पर भी परेड को लाइव देख सकते हैं। आज की परेड को फ्री में आप देख सकते हैं। इस परेड को आप YouTube पर DD News 24X7 चैनल LIVE Streaming के जरिए देख सकते हैं। 

गणतंत्र दिवस परेड 2026 कर्तव्य पथ पर परेड 26 जनवरी सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। परेड के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। इस साल गणतंत्र दिवस की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 साल' को रखा गया है। इस कार्यक्रम में हर बार की तहर खास मेहमान शामिल होंगे। इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »