86 इंच स्‍क्रीन के साथ Xiaomi ने लॉन्‍च किया Redmi X86 स्‍मार्ट टीवी, कीमत और फीचर्स जान लीजिए

Redmi X86 Smart TV : नए Redmi X86 टीवी में 86 इंच की स्क्रीन है जो 4K कंटेंट ऑफर करती है। टीवी का डाइमेंशन 1.9 बाय 1.2 मीटर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 20:32 IST
ख़ास बातें
  • इस विशालकाय टीवी को क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर से लैस किया है
  • यह 2GB रैम और 16GB मेमरी के साथ आता है
  • चीन में इस टीवी की प्री-सेल शुरू हो गई है

चीन में इस टीवी की प्री-सेल शुरू हो गई है। Redmi X86 के वहां दाम 4,999 युआन यानी करीब 56,790 रुपये हैं।

पिछले साल तक 32 इंच स्‍मार्ट टीवी छोटे लगने लगे थे, पर अब तो 43 इंच और 50 इंच स्‍क्रीन साइज के टीवी भी छोटे लग रहे हैं। वजह वो नए लॉन्‍च हैं, जिनके जरिए कंपनियां और बड़ी स्‍क्रीन्‍स हाजिर कर रही हैं। शाओमी (Xiaomi) को ही देखिए, कुछ साल पहले सिक्‍के जितना पतला टीवी पेशकर जबरदस्‍त मार्केटिंग की, भारतीय बाजार में भी कब्‍जा जमाया और अब बड़े-बड़े टीवी कंपनी पेश कर रही है। Redmi X86 इसी की बानगी भर है। इसमें 86 इंच की स्‍क्रीन है। घर में लगने के बाद ऐसा लगेगा, मानों मिनी स‍िनेमाहॉल में बैठे हैं।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi ने 4K स्क्रीन और मेटल बॉडी डिजाइन के साथ Redmi X86 को पेश किया है। कंपनी ने यह टीवी अपने होम मार्केट चीन में लॉन्‍च किया है, लेकिन जिस रफ्तार से कंपनी ग्‍लोबल मार्केट्स में अपने प्रोडक्‍ट्स लाती है, उस हिसाब से माना जाए कि जल्‍द यह टीवी भारत में भी आ जाएगा। 

नए Redmi X86 टीवी में 86 इंच की स्क्रीन है जो 4K कंटेंट ऑफर करती है। टीवी का डाइमेंशन 1.9 बाय 1.2 मीटर है। कंपनी ने इस विशालकाय टीवी को क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर से लैस किया है, जिसमें 2GB रैम और 16GB मिलती है।

चीन में इस टीवी की प्री-सेल शुरू हो गई है। Redmi X86 के वहां दाम 4,999 युआन यानी करीब 56,790 रुपये हैं। लेकिन भारत में यह टीवी इस कीमत से ज्‍यादा में आना चाहिए। वजह कंपनी पर आने वाली कॉस्‍ट को माना जा सकता है। हालांकि Redmi X86 के ओरिज‍िनल प्राइस 5,299 युआन यानी करीब 60,218 रुपये हैं। प्री सेल खत्‍म होने के बाद टीवी इसी कीमत में बेचा जाएगा। 
Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट्स में इस टीवी को कबतक लाया जाएगा, कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है इसलिए हम इंडिया लॉन्‍च के बारे में फ‍िलहाल नहीं बता पाएंगे। हां कुछ फीचर्स आपको जरूर बता सकते हैं जैसे- Redmi X86 में 10 वॉट के 2 स्‍पीकर्स दिए गए हैं। यह USB 3.0, USB 2.0, HDMI 2.0 और डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। दो एचडीएमआई 2.0 इंटरफेस दिए गए हैं। इन बिल्‍ट XiaoAI वॉइस कंट्रोल फीचर मिलता है, जिससे एंटरटेनमेंट और आसान हो जाता है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.