विज्ञापन

Redmi भारत में 17 मार्च को लॉन्च करेगा पहला TV, लाइव दिखाया जाएगा इवेंट

पढ़ें: English

Redmi TV को 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च एक वर्चुअल ब्रीफिंग के जरिए होने की उम्मीद है, जिसे Xiaomi के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Redmi भारत में अपना पहला टेलिवीज़न लॉन्च करने वाला है
  • इवेंट 17 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगा
  • हाल ही में चीन में लॉन्च किया था 86-इंच साइज़ वाला टीवी
Redmi TV India के लॉन्च की तारीख 17 मार्च तय की गई है। चीनी कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि हाल ही में Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भारत में रेडमी टीवी के लॉन्च को टीज़ किया था। Xiaomi चीन में Redmi TV की एक सीरीज़ बेचता है। हालांकि कंपनी इस सीरीज़ को अभी तक भारत नहीं लाई थी। अब तक भारतीय बाज़ार में रेडमी ब्रांड के तहत स्मार्टफोन, पावर बैंक, ऑडियो एक्सेसरीज़ और वियरबल्स बेचे जा रहे थे, लेकिन अब कंपनी भारत में टेलिवीज़न सेगमेंट में एंट्री मारने जा रही है।

बिना कोई खास जानकारी साझा किए Redmi India ने ट्विटर अकाउंट के जरिए देश में Redmi TV के लॉन्च डेट की घोषणा की। इसके अलावा भेजे गए मीडिया इनवाइट में, ब्रांड ने टीज़ किया है कि वह एक "XL" अनुभव ला रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी देश में एक साथ कई मॉडल्स ला रही है या केवल एक।

पिछले हफ्ते, मनु कुमार जैन ने Redmi Note 10 सीरीज़ के लॉन्च के दौरान देश में Redmi TV लॉन्च करने की योजना का खुलासा किया था।

चीन में, Redmi ब्रांड के तहत कई स्मार्ट टीवी मॉडल बेचे जाते हैं, जिनमें से एक सबसे हाल ही में लॉन्च Redmi Max 86-inch मॉडल भी है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल से लैस आता है।

Xiaomi की भारत में पहले से ही Mi TV रेंज है, जो Samsung, Sony और LG के साथ-साथ देश में Vu, TCL और अन्य लोकप्रिय स्मार्ट टीवी ब्रांड्स को टक्कर देती है।
Advertisement

Redmi TV को 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च एक वर्चुअल ब्रीफिंग के जरिए होने की उम्मीद है, जिसे Xiaomi के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 24 घंटे में 5 हजार पर्सेंट बढ़ी यह क्रिप्टोकरेंसी, Dogecoin को छोड़ा पीछे
  2. Dogecoin के बाद मीमकॉइन्स की है बाढ़, जानें कौन से नए कॉइन्स हैं शामिल
  3. Wi-Fi Calling क्या है और इसे Android या iPhone पर कैसे शुरू किया जाता है?
  4. इन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चलाने के लिए नहीं है लाइसेंस, पॉल्यूशन की जरूरत
  5. Honda ने किया कई नई इलेक्ट्रिक कारों का ऐलान, अगले साल तक होगी तैयार!
  6. 10,000mAh वाली धमाकेदार बैटरी के साथ Ulefone Armor 14 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  7. 5,000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo Y3s (2021) भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Jio TV ऐप के लिए भी आया पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट
  9. Facebook पासवर्ड भूल गए हैं, मत लें टेंशन, ऐसे करें रीसेट...
  10. Truecaller का काम सिर्फ कॉलर की पहचान नहीं, और भी है बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने किया कई नई इलेक्ट्रिक कारों का ऐलान, अगले साल तक होगी तैयार!
  2. 10,000mAh वाली धमाकेदार बैटरी के साथ Ulefone Armor 14 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  3. 5,000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo Y3s (2021) भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. इन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चलाने के लिए नहीं है लाइसेंस, पॉल्यूशन की जरूरत, सिंगल चार्ज में है 65KM की माइलेज
  5. 64MP कैमरा के साथ Vivo T1 और Vivo T1X फोन 19 अक्टूबर को होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशन रेंडर्स लीक
  6. 48MP कैमरा और मिलेट्री-ग्रेड बिल्ड के साथ Nokia XR20 फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Tata ने भारत में सस्ती मजबूत माइक्रो SUV Tata Punch कार की लॉन्च, ऑनलाइन ऐसे करें बुक
  8. T20 World Cup India vs Pakistan समेत सभी 2021 मैच को भारत में ऐसे देखें?
  9. अब यात्री के चेहरे की पहचान कर बैंक अकाउंट से कट जाएगा मेट्रो का किराया, इस देश ने शुरू किया अनोखा सिस्टम
  10. 8,300mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Oukitel WP17 फोन लॉन्च, जानें कीमत
Gadgets 360 is available in
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.