Redmi TV का 70 इंच मॉडल भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Redmi TV 70: Xiaomi धीरे-धीरे भारत में अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। शाओमी नए रेडमी टीवी (70 इंच) को लॉन्च कर सकती है। जानें इसके बारे में।

Redmi TV का 70 इंच मॉडल भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Redmi TV 70 Launch in India: रेडमी टीवी का 70 इंच मॉडल भारत में 17 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Redmi TV 70 कंपनी के पैचवॉल सॉफ्टवेयर पर चलता है
  • रेडमी टीवी 70 इंच मॉडल में क्वाड-कोर 64 बिट एमलॉजिक प्रोसेसर है
  • नए रेडमी टीवी में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी सपोर्ट है
विज्ञापन
Redmi TV 70: Xiaomi धीरे-धीरे भारत में अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। शाओमी ने अब एक टीज़र जारी किया है जिससे इस बात का पता चला है कि कंपनी एक नए प्रोडक्ट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। Xiaomi नए रेडमी टीवी (70 इंच) को लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक शाओमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से संकेत दिया गया है कि कंपनी 17 सितंबर को भारत में Redmi TV के 70 इंच मॉडल उतार सकती है। इसके अलावा कंपनी ने 17 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित इवेंट के दौरान मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। याद करा दें कि Xiaomi भारत में मी एलईडी रेंज के अंतर्गत पहले ही कई स्मार्ट टीवी उतार चुकी है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी एक नए स्मार्ट टीवी को उतारने की तैयारी में है।

Xiaomi इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक टीज़र को साझा किया गया है जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक टीवी को दर्शाया गया है। इसके अलावा टीज़र पर 'Smarter Living 2020' लिखा नज़र आ रहा है। शाओमी ने अभी आगामी प्रोडक्ट के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन तस्वीर में पतले बेजल वाले टीवी को देखने से संकेत मिलता है कि रेडमी टीवी के 70 इंच मॉडल को उतारा जा सकता है।

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट से संकेत मिला है कि कई स्मार्ट डिवाइस को इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि कंपनी पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि Mi TV 4A Pro (49-इंच), Mi TV 4X Pro (55-इंच) और Mi TV 4 Pro (55 इंच) को अक्टूबर से एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने लगेगा।  

पिछले महीने रेडमी टीवी के 70 इंच मॉडल को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस रेडमी टीवी को प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन के साथ लगभग 38,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस टीवी में एचडीआर सपोर्ट के साथ 70 इंच 4K स्क्रीन है। इसके अलावा क्वाड-कोर 64 बिट एमलॉजिक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi TV 70, Redmi TV, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »