75 इंच तक बड़ी स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला TV Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

टीवी में 94% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 09:35 IST
ख़ास बातें
  • यह टीवी 43 इंच से 75 इंच तक के साइज में पेश किया गया है।
  • इसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है।
  • साउंड के लिए टीवी में 10W के स्पीकर दिए गए हैं।

Redmi Smart TV A Pro 2025 एनर्जी सेविंग एडिशन में 1.9GHz का क्वाड कोर Cortex-A55 प्रोसेसर है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना नया टीवी मॉडल Redmi Smart TV A Pro 2025 Energy-Saving Edition लॉन्च किया है। यह कंपनी का एक बजट फ्रेंडली 4K स्मार्ट टीवी है। इसे शाओमी ने अलग-अलग साइज में पेश किया है। यह टीवी 43 इंच से 75 इंच तक के साइज में पेश किया गया है। टीवी में 144Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Redmi Smart TV A Pro 2025 Energy-Saving Edition price

Redmi Smart TV A Pro 2025 Energy-Saving Edition चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी सेल 14 फरवरी से शुरू होगी। टीवी का 43 इंच मॉडल 1399 युआन (लगभग 16,600 रुपये) में आता है। जबकि इसका टॉप 75 इंच वेरिएंट 3299 युआन (लगभग 39,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Redmi Smart TV A Pro 2025 Energy-Saving Edition Specifications

Redmi Smart TV A Pro 2025 एनर्जी सेविंग एडिशन में 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3840 × 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया गया है। टीवी को कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक साइज में उतारा है। इसके 75 इंच मॉडल में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि टीवी में 94% तक DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। 

Redmi Smart TV A Pro 2025 एनर्जी सेविंग एडिशन में 1.9GHz का क्वाड कोर Cortex-A55 प्रोसेसर है जिसके साथ में Mali-G57 MC1 GPU भी दिया गया है। टीवी में 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह टीवी Xiaomi HyperOS पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। इसके अलावा यह Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन देखें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट हैं, 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, एक AV इनपुट दिया गया है, टीवी में एक DTMB ट्यूनर भी है, और ईथरनेट पोर्ट समेत एक S/PDIF ऑडियो आउटपुट दिया गया है। टीवी में Xiao Ai को भी शामिल किया गया है। इसमें AI पावर्ड वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसमें NFC फीचर वाला रिमोट कंट्रोल मिल जाता है। साउंड के लिए 10W के स्पीकर दिए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  2. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  3. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  4. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  5. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  6. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  7. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  8. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  9. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  10. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.