100 इंच का स्‍मार्ट LED TV Redmi ने किया लॉन्‍च, जानें कीमत

Redmi Max 100 इंच टीवी को चीन में कंपनी की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Max 100 इंच टीवी की कीमत 19,990 युआन (लगभग 2,39,500 रुपये) है
  • ह ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा
  • इसमें 4K स्क्रीन है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है

Xiaomi ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह टीवी इंडिया समेत बाकी मार्केट्स में कब उपलब्ध होगा।

Photo Credit: Redmi

Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने Redmi Max 100 इंच Ultra-HD LED TV को भी गुरुवार को चीन में लॉन्च कर दिया। इस स्मार्ट टीवी में 100 इंच की 4K स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Redmi Max 100 इंच स्मार्ट टीवी में Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट है। बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए इस स्‍मार्ट टीवी में HDMI पर वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्ट टीवी- डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 30W के स्पीकर से लैस है।
 

Redmi Max 100 इंच टीवी के प्राइस और उपलब्‍धता 

Redmi Max 100 इंच टीवी की कीमत 19,990 युआन (लगभग 2,39,500 रुपये) है। यह ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Redmi Max 100 इंच टीवी को कंपनी की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया गया है। चीन में इसकी बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी। Xiaomi ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह टीवी इंडिया समेत बाकी मार्केट्स में कब उपलब्ध होगा।

कंपनी ने पिछले साल Redmi Max 86 इंच टीवी को चीन में 7,999 युआन (लगभग 95,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया था।
 

Redmi Max 100 इंच टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Redmi Max 100 इंच स्‍मार्ट टीवी में 4K IPS पैनल लगा है, जिसमें (3,840x2,160 पिक्सल) रेजॉलूशन है। यह टीवी 120Hz के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डॉल्बी विजन, आईमैक्स एन्हांस्ड और HDR सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्ट टीवी 178 डिग्री व्यूइंग एंगल को सपोर्ट करता है। मौजूदा जेनरेशन के गेमिंग कंसोल से कनेक्ट होने पर यह लैग, टियरिंग और फ्रीजिंग को कम करता है, क्‍योंकि इसमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है। 
Advertisement

यह स्‍मार्ट टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। यह टीवी डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है और 30W स्पीकर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर इसमें Wi-Fi 6, 3 HDMI पोर्ट (एक HDMI 2.1 पोर्ट), दो USB पोर्ट और एक ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। चीन में बिक रहे कंपनी के बाकी टीवी मॉडल्‍स की तरह यह भी MIUI टीवी के एक वर्जन पर चलता है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

100.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED-IPS

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.