Realme TV में होगा मीडियाटेक प्रोसेसर और डॉल्बी ऑडियो

Realme TV की कुछ प्रमुख जानकारियों का खुलासा हुआ है, जिसमें टीवी की ऑडियो क्षमता और प्रोसेसर शामिल हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 18 मई 2020 16:24 IST
ख़ास बातें
  • 25 मई को लॉन्च होगा Realme TV
  • प्रोसेसर के साथ अन्य स्पेसिफिकेशन व फीचर्स का खुलासा
  • 43 इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है रियलमी टीवी

Realme TV के डिज़ाइन की मिली झलक

Realme TV के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फीचर का खुलासा कंपनी के नए टीज़र में हो गया है। कई लीक और टीज़र्स सामने आने के बाद अब आखिरकार Realme ने अपने पहले स्मार्ट टीवी को 25 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। रियलमी पहली बार टेलीविज़न क्षेत्र में कदम रखने जा रही है, और कंपनी अपना पहला टीवी भारत में लॉन्च करेगी। रियलमी वेबसाइट पर पोस्ट टीज़र में इस रियलमी टीवी के कुछ प्रमुख जानकारियों का खुलासा हुआ है, जिसमें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, रियलमी टीवी के सभी स्पेसिफिकेशन व फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है, स्पेसिफिकेशन की पूरी लिस्ट के साथ-साथ कीमत जानने के लिए हमें लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा।

कंपनी की वेबसाइट पर पोस्ट टीज़र में Realme TV की कुछ प्रमुख जानकारियों का खुलासा हुआ है, जिसमें टीवी की ऑडियो क्षमता और प्रोसेसर शामिल हैं। कंपनी ने टेलीविज़न के कुछ प्रोडक्ट शॉट्स दिखाए हैं, जिसमें 'बेजल लेस डिज़ाइन' यानी टीवी में स्क्रीन स्पेस ज्यादा देने के लिए चारों तरफ के बॉडर्स को पतला रखा गया है। इमेज प्रोसेसिंग के लिए क्रोम बूस्ट पिक्चर इंज़न भी दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है।
Advertisement

इसके अलावा रियलमी टीवी में मीडियाटेक का 64 बिट प्रोसेसर होगा, जो कि स्मार्ट टीवी प्रोसेसर बनाने के लिए नामी कंपनी है। इस प्रोसेसर में कोर्टेक्स ए53 सीपीयू और माली-470 जीपी3 जीपीयू मौजूद है। ऑडियो के लिए रियलमी टीवी में चार स्पीकर सिस्टम के साथ 24 वॉट का आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो दिया जाएगा। इन सब के अलावा पेज के इस टीज़र में आखिरकार रियलमी टीवी में वॉयस कमांड इंटिग्रेशन का भी संकेत मिला है, ज्यादा जानकारी का खुलासा 20 मई को किया जाएगा। सभी जानकारी हासिल करने के लिए आपको टीवी लॉन्च 25 मई तक का इंतज़ार करना होगा।

Realme द्वारा अभी भी रियलमी टीवी की स्क्रीन साइज़ का खुलासा नहीं किया गया है। पुरानी रिपोर्ट्स पर नज़र डालें, तो उनके जरिए हमे टीवी के 43 इंच स्क्रीन साइज़ की जानकारी हासिल हुई थी। बताया जा रहा है कि 4K टीवी होगा। रियलमी टीवी की कीमतें अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी शाओमी की तुलना में कम ही रख सकती है, जो कि अपने Mi TV के साथ टेलीविज़न मार्केट में अच्छे-खासे पैर पसार चुकी है।                 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme TV, Smart Tv
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.