Realme जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी एक और स्मार्ट टीवी

न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में Realme के सीईओ माधव सेठ ने बताया किया कि कंपनी टीवी के 55 इंच वेरिएंट को भारत में लाने की तैयारी कर रही है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 3 जून 2020 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Realme के सीईओ ने दी Realme 55-inch TV की जानकारी
  • Realme के 32 इंच और 43 इंच वेरिएंट टीवी हो चुके हैं लॉन्च
  • 55 इंच के वेरिएंट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं

Realme ने हाल ही में स्मार्ट टीवी सेगमेंट में रखा कदम

Realme जल्द ही भारत में अपना नया 55 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ के इंटरव्यू में इस बात का इशारा मिला। हाल ही में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए अपने दो स्मार्ट टीवी लॉन्च किए थे। कंपनी के 32 इंच टीवी की कीमत 12,999 रुपये है और 43 इंच के टीवी वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। 32 इंच का रियलमी स्मार्ट टीवी 1366x768 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जबकि 43 इंच वेरिएंट 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। दोनों ही टीवी की सेल हाल ही में लाइव हुई थी और रियलमी का दावा है कि 10 मिनट के अंदर ही सारे उपलब्ध यूनिट बिक गए।

न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में Realme के सीईओ माधव सेठ ने बताया किया कि कंपनी टीवी के 55 इंच वेरिएंट को भारत में लाने की तैयारी कर रही है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्मार्ट टीवी की पेशकश अभी शुरू ही हुई है और वह केवल इन दो साइज़ के टीवी मॉडल पर ही नहीं थमेंगे। कंपनी का 55 इंच का मॉडल प्रीमियम और फ्लैगशिप स्तर का होगा। यानी ब्रांड न्यू 55 इंच के टेलीविज़न के लॉन्च की तैयारी हो रही है।
 
हालांकि, Realme 55-inch TV में क्या स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए जाएंगे, इसकी कीमत क्या होगी, और यह कब तक लॉन्च किया जाएगा। इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

कंपनी के सीईओ ने अपने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि रियलमी टीवी ने इतिहास रच दिया है, महज 10 मिनट में टीवी के 15,000 यूनिट्स बिक गए। आपको बता दें, टीवी की यह सेल Flipkart और Realme वेबसाइट पर आयोजित की गई थी। Realme Watch की सेल पहली सेल 5 जून को आयोजित की जानी है, इसके साथ ही Realme Narzo 10A की भी सेल रियलमी वॉच के साथ फिर से शुरू की जाएगी।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme TV, Realme TV 55 Inch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.