कुछ दिन पहले एग्जिक्यूटिव ने 43 इंच के Realme Smart TV 4K को भी टीज़ किया था, जिसे लेकर अब माना जा रहा है कि यह टीवी भी 4 मई को लॉन्च किया जा सकता है। यह मॉडल SLED टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जो कि कंपनी के 55 इंच वेरिएंट में दी जाती है।
स्मार्ट एसएलईडी टीवी के अलावा, रियलमी ने भारतीय बाज़ार में अपना पहला साउंडबार भी लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Realme 100W Soundbar के नाम से मार्केट में उतारा है।
Realme के 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 12,999 रुपये है और 43 इंच वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। रियलमी का दावा है कि पहली सेल में महज 10 मिनट में रियलमी स्मार्ट टीवी के 15,000 यूनिट्स बिक गए थे।