50 इंच तक स्क्रीन साइज़ के साथ भारत में Realme Smart TV 4K लॉन्च, जानें कीमत

नए Realme टीवी में Amazon Prime Video, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स प्रीलोडेड हैं। स्मार्ट टीवी में गूगल प्ले स्टोर और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट भी मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मई 2021 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme Smart TV 4K की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है
  • 43-इंच और 50-इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है नया रियलमी स्मार्ट टीवी
  • स्मार्ट होने के नाते हाई-स्पीड इंटरनेट चलाने के लिए LAN पोर्ट भी शामिल

Realme Smart TV 4K की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है

Realme ने भारत में अपना नया 'किफायती' 4K स्मार्ट टीवी Realme Smart TV 4K के नाम से लॉन्च कर दिया है। नया टीवी 43-इंच और 50-इंच स्क्रीन साइज़ में आता है और इसमें Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। नए रियलमी 4K स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इसमें HDMI पोर्ट और USB पोर्ट भी मिलते हैं और स्मार्ट टीवी होने के नाते हाई-स्पीड इंटरनेट चलाने के लिए LAN पोर्ट भी दिया गया है। वॉयस असिस्टेंट के आसान एक्सेस के लिए टीवी चार माइक्रोफोन से लैस आता है। इसमें Google Assistant सपोर्ट मिलता है। 
 

Realme Smart TV 4K price in India, sale date

Realme Smart TV 4K की कीमत की बात करें, तो इसके 43-इंच स्क्रीन साइज़ की कीमत 27,999 रुपये और 50-इंच साइज़ की कीमत 39,999 रुपये है। इन्हें Flipkart, Realme.com और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए 4 जून को दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे।
 

Realme Smart TV 4K specifications

रियलमी स्मार्ट टीवी 4के Android TV 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और 43-इंच व 50-इंच स्क्रीन आकार में आता है। दोनों में 3,840x2,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 178-डिग्री स्क्रीन व्यूइंग एंगल मिलता है। स्मार्ट टीवी 2GB रैम और क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर काम करता है। यह 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। Realme Smart TV 4K में चार स्पीकर यूनिट हैं, जो एक साथ मिलकर 24W आउटपुट देते हैं। आपको डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी सपोर्ट भी मिलेगा। टीवी पर क्वाड माइक्रोफोन हैं, जो गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल देते हैं।

नए Realme टीवी में Amazon Prime Video, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स प्रीलोडेड हैं। स्मार्ट टीवी में गूगल प्ले स्टोर और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट भी मिलता है। रियलमी स्मार्ट टीवी 4K पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, इन्फ्रारेड (IR), दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक HDMI ARC पोर्ट और एक LAN (ईथरनेट) पोर्ट शामिल हैं। टीवी पारंपरिक AV कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है और इसमें ऑप्टिकल ऑडियो आउट पोर्ट भी मिलता है।
Advertisement

Realme Smart TV 4K को ब्लूटूथ सपोर्टेड रिमोट कंट्रोल के साथ बंडल किया गया है, जिसमें अमेज़न प्राइम वीडियो, गूगल असिस्टेंट, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के लिए क्विक एक्सेस हॉटकी दी गई हैं। 43 इंच एडिशन का डायमेंशन 960x563x76mm (बिना स्टैंड के) और वज़न 6.5 किलोग्राम है, जबकि 50 इंच के मॉडल का डायमेंशन 1110x647x75mm (बिना स्टैंड के) और वज़न 9.2 किलोग्राम है।
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Simple, to-the-point design

  • Ultra-HD and Dolby Vision in a compact size

  • Lots of connectivity options

  • Good software, hands-free Google Assistant

  • Good sound quality, Dolby Atmos
  • Bad
  • Poor colour accuracy

  • Ultra-HD content doesn’t look very sharp or detailed

  • Some motion issues
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

डाइमेंशन

960mm x 563mm x 76mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.