260W तक की धांसू पावर के साथ Philips ने नए स्पीकर, ईयरबड्स, नेकबैंड किए लॉन्च, कीमत Rs 1,699 से शुरू

प्रोडक्ट्स में कई महत्वपूर्ण फीचर्स जैसे नॉइज कैंसिलेशन, लम्बी बैटरी लाइफ, और टिकाऊ डिजाइन पर फोकस किया गया है।

260W तक की धांसू पावर के साथ Philips ने नए स्पीकर, ईयरबड्स, नेकबैंड किए लॉन्च, कीमत Rs 1,699 से शुरू

Photo Credit: Philips

Philips ने TWS ईयरबड्स TAT1150, नेकबैंड TAN1150, और दो पोर्टेबल स्पीकर भारत में लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • TAT1150 Earbuds में 13mm के ड्राइवर लगे हैं।
  • TAS1209 पोर्टेबल स्पीकर में 10W की आउटपुट मिलती है।
  • TAX5509 स्पीकर को कंपनी पार्टी स्पीकर के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन
Philips ने भारत में अपने पांच नए ऑडियो प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इनमें कंपनी के TWS ईयरबड्स TAT1150, नेकबैंड TAN1150, और दो पोर्टेबल स्पीकर शामिल हैं। ब्रांड की ओर से कहा गया है कि प्रोडक्ट्स में कई महत्वपूर्ण फीचर्स जैसे नॉइज कैंसिलेशन, लम्बी बैटरी लाइफ, और टिकाऊ डिजाइन पर फोकस किया गया है। ईयरबड्स में 55 घंटे तक बैटरी लाइफ, IPX5 रेटिंग जैसे धांसू फीचर्स हैं। पार्टी स्पीकर में 260W की पावर आउटपुट मिलती है। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स की कीमत, और इनके खास फीचर्स के बारे में। 

Philips TAT1150 Earbuds 
Philips TAT1150 Earbuds कंपनी के नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं। TAT1150 Earbuds में 13mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), क्वाड माइक एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर है। कंपनी के अनुसार, ये सिंगल चार्ज में 55 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स में IPX5 रेटिंग दी गई है। इन्हें 10 मिनट चार्ज करने पर 150 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये है। 

Philips TAT1050 Earbuds 
TAT1050 Earbuds में ऊपर वाले मॉडल के जैसे ही लगभग सभी फीचर्स मिल जाते हैं। इनमें बैटरी लाइफ में थोड़ा अंतर है। ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। 10 मिनट के चार्ज में इनको 100 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ही मॉडल्स में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनमें लो-लेटेंसी मोड है, और मल्टीपॉइंट पेअरिंग फीचर भी है। इनकी कीमत 2899 रुपये है।

Philips TAN1150 Neckband
TAN1150 Neckband को कंपनी ने ऑडियो वियरेबल सेग्मेंट में लेटेस्ट नेकबैंड के रूप में उतारा है। ये नेकबैंड 13mm ड्राइवर से लैस हैं। इनमें IPX5 रेटिंग मिलती है। साथ ही वॉयस अस्सिटेंट, मल्टीपॉइंट पेअरिंग, और कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं जिससे कॉल और म्यूजिक कंट्रोल यूजर को मिल जाता है। इनमें 60 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इनकी कीमत 1,999 रुपये है। 

Philips TAS1209 Portable Speaker
TAS1209 पोर्टेबल स्पीकर में 10W की आउटपुट मिलती है। यह 40mm ड्राइवर से लैस है। स्पीकर में पेसिव रेडिएटर्स भी मौजूद हैं। स्पीकर को कंपनी ने IPX4 रेटिंग दी है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक चल सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत 1699 रुपये रखी है। इन्हें Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

Philips TAX5509 Party Speaker 
TAX5509 स्पीकर को कंपनी पार्टी स्पीकर के तौर पर पेश किया है। इसमें 12 इंच के डुअल वूफर लगे हैं। यह 260W की धांसू पावर आउटपुट के साथ आता है। इसके अलावा रेनबो LED लाइटिंग इसमें दी गई है। साथ ही DJ फीचर्स जैसे वॉयस चेंजर, बेस बूस्ट, और काराओके भी है। स्पीकर में माइक और गिटार इनपुट भी मिल जाते हैं। इसके अलावा इसमें FM रेडियो भी है। इसके अंदर बिल्ट-इन व्हील लगे हैं जिनकी मदद से इसे आसानी से कहीं भी प्लेस किया जा सकता है। इसकी कीमत 27,990 रुपये है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »