34 इंच डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है जिसमें WQHD रिजॉल्यूशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल है।
  • इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।
  • मॉनिटर DisplayHDR 1400 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।

Philips Evnia 34inch Gaming Monitor में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Photo Credit: Philips

Philips ने भारत में नया गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। मॉनिटर को खास तौर पर गेमिंग के शौकीन कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें 34 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें कर्व्ड स्क्रीन है। यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसके अलावा यह 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और एचडीआर 1400 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। मॉनिटर में गेमिंग के लिए और क्या खास फीचर्स दिए गए हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Philips Evnia 34inch Gaming Monitor की कीमत

फिलिप्स की ओर से यह लेटेस्ट गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। इसके अलावा भारत में इसकी सेल कब से शुरू होगी, इसके बारे में भी अभी अधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। 
 

Philips Evnia 34inch Gaming Monitor के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Philips Evnia गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है जिसमें WQHD रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें कंपनी ने 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल है। यह मिनी एलईडी बैकलाइट का इस्तेमाल करता है। डिस्प्ले में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 97 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा मॉनिटर DisplayHDR 1400 सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। 

इसके खास गेमिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें लो-इनपुट लैग मिलता है। यह 2.5ms रेस्पोन्स टाइम के साथ है और स्मूद गेमिंग के लिए एडेप्टिव सिंक को सपोर्ट करता है। इसमें पिक्चर-इन-पिक्चर और पिक्चर बाइ पिक्चर मोड भी दिया गया है। साउंड की बात करें तो इसमें 5W के बिल्टइन स्पीकर्स हैं और यह DTS साउंड आउटपुट के साथ है। कंपनी इसके साथ एडजस्टेबल स्टैंड देती है जिसकी हाइट, टिल्ट आदि को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस मॉनिटर में USB 3.2 पोर्ट, USB-B पोर्ट, 4 USB-A पोर्ट्स, ऑडियो आउट और HDCP 1.4 पोर्ट दिया गया है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  2. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  3. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  4. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  5. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  6. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  7. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  8. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  9. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  10. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.