Panasonic LZ950 OLED TV, 65 इंच तक 4K डिस्प्ले, Android OS, Dolby Atmos फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसमें अल्ट्रा स्लिम स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जो कि केवल 4.5mm मोटी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 10:43 IST
ख़ास बातें
  • Panasonic की ओर से भारत में नया OLED TV टीवी लॉन्च किया गया है।
  • यह Android OS समेत Dolby Atmos के साथ आता है।
  • इसमें अल्ट्रा स्लिम स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है।

यह स्मार्ट टीवी 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज में आता है

Photo Credit: endif.com

जापान की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मेकर Panasonic की ओर से भारत में नया OLED TV टीवी लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे LZ950 OLED TV के नाम से लॉन्च किया है। यह स्मार्ट टीवी 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज में आता है और यह Android OS समेत Dolby Atmos के साथ-साथ DTS स्टूडियो साउंड से भी लैस है। इसमें होम थियेटर भीतर ही दिया गया है जिसमें ट्वीटर भी मौजूद हैं। टीवी में बेजल रहित स्लीक डिजाइन है। इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Panasonic LZ950 OLED TV की कीमत

Panasonic के LZ950 OLED TV की कीमत भारत में 1,99,990 रुपये से शुरू है। इसे कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। 
 

Panasonic LZ950 OLED TV के स्पेसिफिकेशंस

पेनासॉनिक एलजेड950 ओएलईडी टीवी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें अल्ट्रा स्लिम स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है जो कि केवल 4.5mm मोटी है। यानि कि एक स्मार्टफोन के हेडफोन जैक से बस यह 1mm मोटी है। एंडिफ की रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रीन पर बेजल्स नहीं दिए गए हैं। इमेज प्रोसेसिंग के लिए यह टीवी स्टूडियो कलर इंजन के साथ आता है जिसमें 4K डिस्प्ले सपोर्ट है। 

इसमें कंपनी ने 4K अप कनवर्टर दिया है जिसकी मदद से यह खराब क्वालिटी वाले कंटेंट को भी 4K तक लाने की कोशिश करता है। माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत इसमें स्पीड वाले कंटेंट में कंट्रास्ट रेश्यो अच्छा बना रहता है, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। Panasonic टीवी में Android OS दिया गया है। इसके साथ ही यह टीवी हेक्सा ड्राइव, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। टीवी में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी को IoT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी मदद से इसे अलग अलग तरह के डिवाइसेज की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. Starlink फोन आ रहा है, Elon Musk ने किया खुलासा कैसे होगा आईफोन और एंड्रॉयड से अलग
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.