PAK Vs SL Asia Cup 2022: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच आज कहां और कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान की टीम भी आज सावधानी के साथ मैदान में उतरेगी। अगर इस बार का फाइनल पाकिस्तान की टीम जीत जाती है तो यह तीसरी बार होगा

PAK Vs SL Asia Cup 2022: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच आज कहां और कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा।

ख़ास बातें
  • टी20 मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं
  • मैच का लाइव स्ट्रीम आप अपने मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी आदि पर देख सकते हैं
  • मैच 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा
विज्ञापन
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) T20 में आज फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच होने जा रहा है। आज का मैच खिताबी मैच होगा क्योंकि जो टीम मैच जीतेगी, वही एशिया कप की भी हकदार होगी। श्रीलंका की टीम की कप्तानी दासुन शनाका कर रहे हैं। टीम ने लगातार चार मैचों में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। ऐसे में टीम काफी मजबूत फॉर्म में होगी। पाकिस्तान को टीम इससे पहले मुकाबले में भी शिकस्त दे चुकी है। 

वहीं, पाकिस्तान की टीम की कप्तानी बाबर आजम कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम भी आज सावधानी के साथ मैदान में उतरेगी। अगर इस बार का फाइनल पाकिस्तान की टीम जीत जाती है तो यह तीसरी बार होगा जब पाकिस्तान का कब्जा एशिया कप पर होगा। वहीं, अगर श्रीलंका की टीम इस फाइनल मैच को जीतती है तो वह छठवीं बार एशिया कप की चैंपियन बन जाएगी। भारत और अफगानिस्‍तान सुपर चार में पहले ही मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (PAK Vs SL) का मैच आज रविवार, 11 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। टीमों के बीच टॉस 7 बजे होगा जबकि मैच 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आप इस मैच को घर बैठे कैसे अपने टीवी, मोबाइल आदि पर देख सकते हैं, इसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 
 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (PAK Vs SL) मैच को लाइव कैसे और कहां देखें (Where and how to watch PAK Vs SL match live today)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 मैच का सीधा प्रसारण आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर देख सकते हैं। यानि कि हिंदी के साथ ही आप क्षेत्रीय भाषाओं में भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। 
 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच को ऑनलाइन कैसे देखें (how to watch PAK Vs SL match online)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच का लाइव स्ट्रीम आप अपने मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी या लैपटॉप और टेबलैट आदि पर Disney+ Hotstar ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »