Oppo K9 स्मार्ट टीवी सीरीज़ भारत में साल 2022 की पहली तिमाही में हो सकती है लॉन्च: रिपोर्ट

Oppo ने इस साल मई महीने में अपनी Oppo K9 स्मार्ट टीवी सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था, जिसके तहत तीन स्क्रीन साइज़ को पेश किया गया था वो थे 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच। हालांकि, सितंबर महीने में कंपनी ने 75 इंच वेरिएंट को भी चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Smart TV K9 सीरीज़ में शामिल है चार स्क्रीन साइज़
  • ओप्पो स्मार्ट टीवी के9 सीरीज़ चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • भारत में जल्द लॉन्च हो सकते हैं यह टीवी
OnePlus और Realme जैसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भारतीय मार्केट में स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुकी हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि Oppo कंपनी भी इस कैटेगरी के तहत भारत में जल्द ही अपने टीवी लॉन्च कर सकती है। बता दें, ओप्पो कंपनी अपनी Oppo K9 स्मार्ट टीवी सीरीज़ चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जिसमें चार स्क्रीन साइज़ मिलते हैं। हालांकि, कंपनी ने पहले मई महीने में 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच के टीवी को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था, जिसके बाद सितंबर में कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत 75 इंच वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo कंपनी अपनी Oppo K9 स्मार्ट टीवी सीरीज़ को चीन के बाद भारत में अब अगले साल लेकर आने की प्लानिंग कर रही है। यह लॉन्चिंग साल 2022 की पहली तिमाही में की जा सकती है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इस साल मई महीने में अपनी Oppo K9 स्मार्ट टीवी सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था, जिसके तहत तीन स्क्रीन साइज़ को पेश किया गया था वो थे 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच। हालांकि, सितंबर महीने में कंपनी ने 75 इंच वेरिएंट को भी चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया था।
 

Oppo Smart TV K9 series specifications, features

Oppo Smart TV K9 सीरीज के 65 इंच, 55 इंच और 75 इंच के टीवी में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्पले है जो कि 60Hz के रिफ्रेश रेट, 93 प्रतिशत DCI-P3, और 300 nits की ब्राइटनेस के साथ आती है। जबकि 43 इंच के टीवी में फुल एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्पले है जो कि 60Hz के रिफ्रेश रेट और 230 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। Oppo Smart TV K9 65 व 75 इंच वेरिएंट 60Hz MEMC डायनेमिक कम्पेन्सेशन को भी सपोर्ट करता है जबकि दो अन्य मॉडल्स में यह फीचर नहीं दी गई है। सभी टीवी में HDR10, HDR10+, और HLG सपोर्ट भी है।
Advertisement

ऑडियो के मामले में Oppo Smart TV K9 65 इंच, 55 इंच और 75 इंच मॉडल में दो 15W के स्पीकर दिए गए हैं जो कुल मिलाकर 30W की आउटपुट देते हैं और Dolby Audio को सपोर्ट करते हैं। वहीं 43 इंच मॉडल में भी Dolby Audio का सपोर्ट है मगर इसमें 10W को दो स्पीकर दिए गए हैं। कुल मिलाकर दोनों स्पीकर 20W की आउटपुट देते हैं।

भीतरी फीचर्स की बात करें सभी टीवी में क्वाडकोर MediaTek MT9652 SoC चिपसेट और G52 MC1 GPU दिया गया है। सभी टीवी में 2 जीबी रैम दी गई है। 75 इंच में 32 जीबी, 65 इंच 55 इंच के टीवी में 16 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जबकि 43 इंच के टीवी में 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo Smart TV K9 सीरीज के टीवी ColorOS TV2.0 पर ऑपरेट करते हैं और रिमोट में वॉइस असिस्टेंस का फीचर भी है। बड़े टीवी मॉडल में far-field स्पीड टेक्नोलॉजी भी है। मगर 43 इंच के टीवी में यह फीचर नहीं दी गई है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Oppo Smart TV K9 सीरीज में ड्यूल बैंड वाइ-फाई, Bluetooth v5, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, DTMB पोर्ट, और Ethernet पोर्ट भी है। 65 इंच के मॉडल में HDMI 2.1 पोर्ट्स में एक पोर्ट के अंदर eARC का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं बाकी दो मॉडल्स में HDMI 2.0 पोर्ट्स तो हैं मगर eARC सपोर्ट नहीं दिया गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1446.2x838.5x75

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1226.2x715.7x75.2

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

961.4x563.6x76.5

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.