OnePlus Y1S TV सीरीज जल्‍द इंडिया में होगी लॉन्‍च, होंगे ये खास फीचर!

इन स्मार्ट टीवी में HDR10+ सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 18 जनवरी 2022 19:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Y1S स्‍मार्ट टीवी की 25,000 रुपये की रेंज में आएगी
  • ये स्मार्ट टीवी- 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले साइज में आएंगे
  • इन स्मार्ट टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी

दोनों मॉडलों के 20W स्पीकर में एटमॉस डिकोडिंग के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी होगा।

Photo Credit: Oneplus

वनप्‍लस (OnePlus) जल्‍द इंडिया में अपनी टीवी लाइनअप को आगे बढ़ा सकती है। OnePlus Y1S सीरीज के साथ नए मॉडल पेश करने की जानकारी मिल रही है। दो डिस्प्ले साइज में ये स्‍मार्ट टीवी आ सकते हैं। OnePlus Y1S सीरीज को लेकर जानकारी देने वाले टिपस्टर ने ही इस स्मार्ट टीवी के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस की डिटेल भी शेयर की है। इसके मुताबिक, OnePlus Y1S को HDR10+ सपोर्ट के साथ 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले साइज में लाया जाने वाला है। वनप्लस की नई स्मार्ट टीवी रेंज में डॉल्बी ऑडियो के साथ एटमॉस डिकोडिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 
 

OnePlus Y1S 32 इंच और OnePlus Y1S 43 इंच के अनुमानित दाम व उपलब्‍धता

टिप्सटर ईशान अग्रवाल (@ishanagarwal24) ने 91Mobiles के सहयोग से बताया है कि OnePlus जल्द ही भारत में स्मार्ट टीवी की एक नई रेंज पेश करेगी। इसका नाम होगा OnePlus Y1S सीरीज। रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus Y1S स्‍मार्ट टीवी की 25,000 रुपये की रेंज में आएगी। ये स्मार्ट टीवी- 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले साइज में आएंगे। इसके बारे में पहले भी खबरें आई थीं। हालांकि ये स्‍मार्ट टीवी कब लॉन्च होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उम्‍मीद यही है कि लॉन्चिंग जल्‍द होगी। 
 

OnePlus Y1S 32 इंच और OnePlus Y1S 43 इंच के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

ईशान की तरफ से बताया गया है कि वनप्लस Y1S स्मार्ट टीवी एक कस्टम स्किन के साथ Android TV 11 पर चलेगी। 32 इंच और 43 इंच के इन स्मार्ट टीवी को में भी HDR10+ सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। दोनों मॉडलों के 20W स्पीकर में एटमॉस डिकोडिंग के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी होगा। रिपोर्टों के मुताबिक, इन स्मार्ट टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी।

कंपनी ने हाल ही में OnePlus 9RT स्‍मार्टफोन को इंडिया में लॉन्‍च किया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर की ताकत है। 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी ने OnePlus Buds Z2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। ये एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement

इससे पहले OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च किया गया था। नया OnePlus क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.