OnePlus Y1S 40 inch FHD smart TV Launched : Rs 21,999 में OnePlus ने भारत में लॉन्‍च किया नया 40 इंच FHD स्‍मार्ट टीवी

OnePlus Y1S 40 inch : कुछेक बदलावों के साथ OnePlus TV Y1S 40 इंच के ज्‍यादा फीचर्स पिछले साल आए मॉडलों जैसे ही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्ट टीवी को 14 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा
  • कंंपनी ने पिछले साल पेश किए थे 32 व 43 इंच टीवी
  • बड़ी स्‍क्रीन चाहने वालों के लिए बन सकता है विकल्‍प

OnePlus Y1S 40 inch : टीवी की बिक्री कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के अलावा देशभर के ऑफलाइन स्‍टोर से होगी।

स्‍मार्ट टीवी मार्केट में वनप्‍लस (Oneplus) लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल OnePlus TV Y1S को भारत में 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज में पेश किया था। इनमें से 32 इंच एचडी मॉडल है, जबकि 43 इंच स्‍मार्ट टीवी एक FHD वैरिएंट है। कंपनी ने अब इस मॉडल में 40 इंच टीवी भी पेश कर दिया है। कुछेक बदलावों के साथ OnePlus TV Y1S 40 इंच के ज्‍यादा फीचर्स पिछले साल आए मॉडलों जैसे ही हैं। 
 

OnePlus TV Y1S 40 इंच के दाम और उपलब्‍धता

वनप्‍लस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, OnePlus TV Y1S के 40 इंच स्‍मार्ट टीवी की भारत में कीमत 21,999 रुपये है। इसे 14 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। टीवी की बिक्री कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट के अलावा देशभर के ऑफलाइन स्‍टोर से होगी। 
Advertisement
 

OnePlus TV Y1S 40 इंच के फीचर्स 

जैसाकि हमने आपको बताया, ब्रैंड ने इस मॉडल के 32 और 43 इंच स्‍क्रीन साइज वाले टीवी पिछले साल लॉन्‍च किए थे। 40 इंच वैरिएंट ग्राहकों को एक और विकल्‍प देता है। इसमें भी फुल एचडी रेजॉलूशन दिया गया है। वनप्‍लस ने पतले बेजल में डिस्‍प्‍ले को फ‍िट किया है। यह HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट को भी सपोर्ट करता है। OnePlus TV Y1S 40 इंच स्‍मार्ट टीवी में डॉल्‍बी ऑडियो दिया गया है और स्‍पीकर क्षमता 20 वॉट है।  

हार्डवेयर की बात करें, तो इस टीवी में मीडियाटेक MT9216 प्रोसेसर लगाया गया है। रैम 1 जीबी है, जबकि इंटरनल स्‍टोरेज 8GB है। OnePlus TV Y1S 40 इंच स्‍मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट आदि का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के मामले में भी वनप्‍लस ने ग्राहकों को संंतुष्‍ट रखने की कोशिश की है।  दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट के अलावा एक इथरनेट पोर्ट कनेक्‍ट करने का ऑप्‍शन दिया है। 
Advertisement

 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.