55इंच का OnePlus TV 55 Y1S Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, Samsung, Xiaomi और सोनी को देगा टक्कर

OnePlus TV 55 Y1S Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

55इंच का OnePlus TV 55 Y1S Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, Samsung, Xiaomi और सोनी को देगा टक्कर

OnePlus TV 55 Y1S Pro में चिन बेजल के साथ साइड्स बेजललैस देखने को मिल सकती हैं।

ख़ास बातें
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K डिस्प्ले हो सकती है।
  • टीवी को-मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के साथ आ सकता है।
  • टीवी के चिन में बेजल देखा जा सकता है जबकि साइड्स बिना बेजल के हैं।
विज्ञापन
OnePlus का अपकमिंग टीवी OnePlus TV 55 Y1S Pro पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी के इस बजट स्मार्टटीवी (Budget SmartTV) को लेकर लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है। अब इस टीवी को लेकर एक और लीक सामने आया है जिसमें टीवी के रेंडर्स भी देखे जा सकते हैं। इसमें टीवी का डिजाइन रिवील किया गया है। रेंडर्स में टीवी काफी स्टाइलिश दिख रहा है। इसमें बेजललैस डिजाइन देखा जा सकता है। मॉडल देखने में इसके पहले आए 43 इंच, 50 इंच वेरिएंट के जैसा ही दिख रहा है। 

OnePlus TV 55 Y1S Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी का यह टीवी अब जल्द लॉन्च होने वाला है, ऐसा कहा जा रहा है। लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स लीक हुए हैं जिसमें टीवी का बेजललैस डिजाइन देखा जा सकता है। साथ ही इस रेंडर में टीवी के रिमोट को भी लीक किया गया है। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। लीक हुए रेंडर्स में टीवी के चिन में बेजल देखा जा सकता है और बाकी की तीनों साइड्स बिना बेजल के हैं। देखने में यह टीवी इसके पहले आए 43 इंच और 50 इंच मॉडल के हूबहू दिखता है। यानि कि कंपनी ने डिजाइन के साथ कोई बदलाव नहीं किया है। 
इसके अलावा लीक हुए रेंडर्स में टीवी का रिमोट भी देखा जा सकता है। इसमें कुछ ऐप्स जैसे Disney+ Hotstar, Prime Video, Netflix आदि के लिए डेडीकेटेड की देखी जा सकती हैं। साथ ही Google Assistant के लिए भी अलग से की दी गई है। फोटो में देखा जा सकता है कि रिमोट में वॉल्यूम बटन, होम बटन, बैक की और एक सर्कुलेशन नेविगेशन रिंग भी दी गई है। टीवी के स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं। जिसके मुताबिक इसमें MediaTek MT9216 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

एक हालिया लीक में कहा गया था कि OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन और एचडीआर + 10 कंटेंट सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। वनप्लस टीवी को-मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के सपोर्ट के साथ आ सकता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो OnePlus TV 55 Y1S Pro में 24W स्पीकर भी मिल सकता है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, तीन HDMI 2.1 पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट, RJ45 ईथरनेट पोर्ट और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट मिल सकता है। यह Android 10 TV OS के साथ आ सकता है, ऐसा कहा गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »