50 इंच का OnePlus TV Y1S Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर टीजर लाइव

OnePlus TV Y1S Pro 50 inch में 24W स्पीकर्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है जिसमें Dolby Audio के साथ इमर्सिव साउंड एक्पीरियंस मिल सकेगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जून 2022 15:30 IST
ख़ास बातें
  • यह अपकमिंग मॉडल Gamma Engine तकनीक से लैस होगा
  • टीवी में Dolby Audio के साथ इमर्सिव साउंड एक्पीरियंस दिया जाएगा
  • Android TV 10 पर ऑपरेटेड यह टीवी स्मार्ट मैनेजर फीचर के साथ आएगा

OnePlus TV Y1S Pro 50 inch को वनप्लस ने अमेजन पर टीज किया है।

Photo Credit: Amazon

OnePlus TV Y1S Pro 50 इंच मॉडल भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने Amazon के माध्यम से टीवी का टीजर जारी किया है जिसमें टीवी के डिजाइन के कुछ खास एलिमेंट्स का भी पता चलता है। अमेजन पर इसके लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है। टीवी का डिजाइन देखने में काफी आकर्षक लग रहा है और इसमें डिस्प्ले के तीनों तरफ बेजल बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहे हैं। बेजल लेस डिस्प्ले के नीचे चिन भी काफी पतली है जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। टीवी के बारे में अधिक डीटेल्स नीचे दी गई हैं। 
 

OnePlus TV Y1S Pro 50 inch design, specifications

OnePlus TV Y1S Pro 50 inch को वनप्लस ने Amazon पर टीज किया है। इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे संकेत मिलता है कि टीवी जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। टीवी में फीचर्स 43 इंच मॉडल जैसे ही होंगे। इसमें 10 बिट कलर डेप्थ, एचडीआर 10 प्लस, एचडीआर 10 और एचएलजी सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। टीवी डिस्प्ले के तीनों ओर बेजल लेस डिजाइन है और चिन स्लिम है। 

कंपनी के लाइनअप का यह अपकमिंग मॉडल Gamma Engine तकनीक से लैस होगा जो रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर करेगा। Android TV 10 पर ऑपरेटेड होने के साथ ही यह स्मार्ट मैनेजर फीचर के साथ आएगा जिसके माध्यम से यह कनेक्टेड इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकेगा। टीवी में OnePlus Connect 2.0 का सपोर्ट भी होगा जिससे यूजर बिना वाइ-फाई या सेलुलर कनेक्शन के ही वनप्लस स्मार्टफोन से टीवी को कनेक्ट और कास्ट कर सकेगा। वनप्लस के इस टीवी में गेमिंग के लिए लो-लेटेंसी मोड भी होगा।  

इस सब के अलावा, OnePlus TV Y1S Pro 50 inch में 24W स्पीकर्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है जिसमें Dolby Audio के साथ इमर्सिव साउंड एक्पीरियंस मिल सकेगा। टीवी में MediaTek MT9216 प्रोसेसर बताया जा रहा है जिसके साथ 2GB RAM और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलेगी। इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में Bluetooth 5.0, एक Ethernet पोर्ट, दो HDMI 2.0 पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट और डुअल बैंड Wi-Fi का सपोर्ट होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.