OnePlus भारत में जल्द लॉन्च करेगी अफॉर्डेबल 55 इंच LED TV! जानें फीचर्स

टीवी में इसमें MEMC, और ALLM सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

OnePlus भारत में जल्द लॉन्च करेगी अफॉर्डेबल 55 इंच LED TV! जानें फीचर्स

OnePlus TV 50 Y1S Pro को जुलाई में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • वनप्लस के अपकमिंग टीवी में 4K रेजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।
  • इसके अलावा इसमें MEMC, और ALLM सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
  • बेहतर साउंड के लिए Dolby Audio का सपोर्ट भी होने की बहुत संभावना है।
विज्ञापन
OnePlus की ओर से भारत में जल्द ही नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया जा सकता है। टीवी में 55 इंच साइज मॉडल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही यह वर्तमान में आ रहे टीवी फीचर्स से लैस हो सकता है जिसमें डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। कंपनी ने टीवी को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक पॉपुलर टिप्स्टर ने इसका खुलासा किया है। 

OnePlus ने स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में भले ही कम ही मॉडल्स लॉन्च किए हों लेकिन कंपनी बजट में बेहतर पिक्चर क्वालिटी ऑफर करके कस्टमर्स के बीच जगह बना चुकी है। वनप्लस ने जुलाई में इसका पॉपुलर स्मार्ट टीवी OnePlus TV 50 Y1S Pro लॉन्च किया था। यह टीवी बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया गया था जिसमें 4K रेजॉल्यूशन दिया गया था। अब जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने खुलासा किया है कि भारत में जल्द ही वनप्लस का नया टीवी लॉन्च हो सकता है। टीवी के 55 इंच साइज में लॉन्च होने की बात कही गई है। 

OnePlus TV 50 Y1S Pro की तर्ज पर ही वनप्लस के अपकमिंग टीवी में 4K रेजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें MEMC, और ALLM सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Audio का सपोर्ट भी होने की बहुत संभावना है। भारतीय मार्केट के हिसाब से टीवी अफॉर्डेबल प्राइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने टीवी के लिए किसी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। कंपनी की ओर से भी इस टीवी के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं की गई है। 

OnePlus TV 50 Y1S Pro की तरह ही कंपनी टीवी की पिक्चर क्वालिटी पर खास फोकस करना चाहेगी। मार्केट में ऐसे टीवी बहुत ज्यादा नहीं है जो बजट में बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ आते हों। ऐसे में कंपनी का फोकस भारतीय कस्टमर्स की चॉइस के हिसाब टीवी डिजाइन करने पर होगा जिसमें अफॉर्डेबल कीमत में अच्छे फीचर्स दिए जा सकें। OnePlus TV 50 Y1S Pro की बात करें तो, इस टीवी में अफॉर्डेबल प्राइस में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। टीवी के स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं।
 

OnePlus TV 50 Y1S Pro specifications

इस टीवी में 50 इंच का 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इमेज क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाने के लिए यह गामा इंजन के साथ आता है। टीवी में HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट्स का सपोर्ट दिया गया है। टीवी सेट का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्टाइलिश है। टीवी में फुल रेंज स्पीकर हैं जो 24W आउटपुट देते हैं। साथ ही इसमें Dolby Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ईथरनेट, डुअल बैंड वाइ-फाई, ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। ऑपरेशन के लिए यह Android TV 10 को सपोर्ट करता है। टीवी में 2GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। इसमें Google Assistant, Alexa और Chromecast का सपोर्ट भी है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
डाइमेंशन111 x 8.6 x 64.5 cm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »