OnePlus ने भारत में TV और Monitor बिजनेस को कहा गुडबाय? वेबसाइट से हटाए गए सभी मॉडल

OnePlus ने 2019 में TV Q1 सीरीज के साथ भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री ली थी। तब से अब तक कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई मॉडल लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 19:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने अपनी भारतीय वेबसाइट से टीवी और डिस्प्ले कैटेगरी को हटाया
  • ये कदम देश में डिस्प्ले मार्केट से कंपनी के संभावित गुडबाय की ओर इशारा है
  • OnePlus ने फिलहाल भारत में टीवी मार्केट से निकलने की घोषणा नहीं की है
OnePlus ने शायद भारत में टेलीविजन और मॉनिटर का प्रोडक्शन और सेल बंद करने का फैसला किया है। BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामित्व वाले चाइनीज ब्रांड ने बिजनेस स्ट्रैटेजी में संभावित बदलाव की ओर इशारा देते हुए अपनी भारतीय वेबसाइट से TV और Display कैटेगरी को हटा दिया है। OnePlus ने 2019 में OnePlus TV Q1 सीरीज लॉन्च करके टेलीविजन कैटेगरी में एंट्री ली थी। इस दौरान कंपनी ने देश में कई किफायती और मिड-सेगमेंट स्मार्ट टीवी मॉडल लॉन्च किए। वनप्लस ने अभी तक भारत में टीवी और डिस्प्ले बिजनेस से बाहर निकलने को लेकर कोई आधिकारिक बयान शेयर नहीं किया है।

OnePlus ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से टीवी और डिस्प्ले कैटेगरी को हटा दिया है, जो देश में डिस्प्ले मार्केट से कंपनी के संभावित गुडबाय की ओर एक इशारा है। टीवी और डिस्प्ले के लिए माइक्रोसाइट वर्तमान में 404 एरर पेज दिखा रही है।
Advertisement

अभी तक OnePlus ने भारत में स्मार्ट टीवी बाजार से बाहर निकलने की घोषणा नहीं की है। Gadgets360 ने इस मामले पर कमेंट के लिए ब्रांड से संपर्क किया है और प्रतिक्रिया मिलने के बाद हम इस आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

OnePlus ने 2019 में TV Q1 सीरीज के साथ भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री ली थी। तब से अब तक कंपनी ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई मॉडल लॉन्च किए हैं। हालांकि, वनप्लस ने पिछले साल से कोई नया टीवी मॉडल लॉन्च नहीं किया था। वहीं, कंपनी के मॉनिटर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में केवल दो मॉडल - OnePlus X 27-इंच और OnePlus E 24-इंच को लॉन्च किया था। एक अन्य BBK इलेक्ट्रॉनिक्स सहायक कंपनी Realme ने भी कथित तौर पर भारत में अपने स्मार्ट टीवी का प्रोडक्शन और सेल बंद कर दिया है।
Advertisement

यह ब्रांड भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक लीडिंग प्लेयर है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मंथली इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, वनप्लस 2023 की दूसरी तिमाही में 68 प्रतिशत साल-दर-साल बढ़ोतरी के साथ भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड था। कंपनी ने जनवरी में OnePlus 12 और OnePlus 12R के लॉन्च के साथ 2024 में एंट्री ली थी। वहीं, OnePlus Nord CE 4 के 1 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus TV, OnePlus TV Business, OnePlus Monitor
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.