55 इंच का OnePlus TV भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

OnePlus TV 55 Y1S Pro भी एंड्रॉयड पर काम कर सकता है, हालांकि Android TV वर्जन का पता नहीं चला है। उम्मीद की जा सकती है कि यह Android TV 10 अपडेट होगा।

55 इंच का OnePlus TV भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द ही भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है।
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन डिस्पले है।
  • OnePlus TV 55 Y1S Pro भी एंड्रॉयड पर काम कर सकता है।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है। आने वाले हफ्तों में कंपनी OnePlus TV 55 Y1S Pro को भारत में लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है किOnePlus का 55 इंच का स्मार्ट टीवी काफी जल्दी भारत में दस्तक देगा। Y1S Pro सीरीज में वर्तमान में भारत में दो मॉडल OnePlus TV 43 Y1S Pro और OnePlus TV 50 Y1S Pro शामिल हैं।

आगामी OnePlus TV 55 Y1S Pro भारत में लॉन्च होने के बाद लाइनअप में सबसे टॉप पर होगा। OnePlus के नए स्मार्ट टीवी की कीमत करीबन MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, 40 हजार रुपये है।  इसके अलावा टिपस्टर इशान अग्रवाल का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। यूजर्स को आगामी OnePlus TV 55 Y1S Pro में ये फीचर्स मिलेंगे।

OnePlus TV 55 Y1S Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस: स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus TV 55 Y1S Pro में 55 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन और एचडीआर + 10 कंटेंट सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी गई है। वनप्लस टीवी को मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (एमईएमसी) के लिए सपोर्ट के साथ आ सकता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो OnePlus TV 55 Y1S Pro में 24W स्पीकर भी मिल सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो OnePlus TV 55 Y1S Pro भी एंड्रॉयड पर काम कर सकता है, हालांकि Android TV वर्जन का पता नहीं चला है। उम्मीद की जा सकती है कि यह Android TV 10 अपडेट होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो वनप्लस स्मार्ट टीवी में 230 से ज्यादा लाइव चैनल्स के सपोर्ट के साथ-साथ Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स पहले से लोड आ सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बहात करें तो वनप्लस टीवी कनेक्ट 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा जो कि यूजर्स को वनप्लस स्मार्टफोन के जरिए डायरेक्ट टीवी पर कास्ट करने की अनुमति देगा, जिसमें वाई-फाई या सेलुलर कनेक्शन इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। OnePlus TV 55 YS Pro में गेम मोड और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) भी मिल सकता है। अन्य फीचर्स में किड्स मोड, गूगल एसिस्टेंट सपोर्ट और Amazon Alexa का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, तीन HDMI 2.1, दो USB 2.0, RJ45 ईथरनेट और एक ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »