OnePlus TV 40Y1 आज दोपहर 12 बजे होगा Flipkart पर लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

OnePlus TV 40Y1 आज 24 मई दोपहर 12 बजे Flipkart के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है। OnePlus ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए OnePlus TV 40Y1 के आगमन की जानकारी सार्वजनिक की थी और कंफर्म किया था कि यह टीवी 24 मई को भारत में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 मई 2021 10:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 40Y1 में मिलेगा 40 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले
  • वनप्लस टीवी 40वाई1 में मिलेगा इंटीग्रेडिड कॉन्टेंट कैलेंडर
  • टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा

OnePlus TV 40Y1 में बेजल-लेस डिज़ाइन

OnePlus TV 40Y1 आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस लॉन्च के लिए किसी प्रकार के लॉन्च इवेंट का आयोजन नहीं किया है। वनप्लस के इस 40 इंच टीवी को फ्लिपकार्ट पेज पर कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया गया है, हालांकि फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, दोपहर 12 बजे इसकी कीमत को भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया जाएगा। आपको बता दें, OnePlus TV Y1 सीरीज़ में OnePlus TV 32Y1 और OnePlus TV 43Y1 मॉडल्स भी शामिल हैं। वनप्लस टीवी 40वाई1 इस सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन होगा। ऐसे में माना जा सकता है कि इसकी कीमत 32 इंच टीवी मॉडल से ज्यादा और 43 इंच मॉडल से कम होगी।
 

OnePlus TV 40Y1 India launch details, expected price

OnePlus TV 40Y1 आज 24 मई दोपहर 12 बजे Flipkart के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है। OnePlus ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए OnePlus TV 40Y1 के आगमन की जानकारी सार्वजनिक की थी और कंफर्म किया था कि यह टीवी 24 मई को भारत में लॉन्च होगा। जैसे कि हमने बताया कि वनप्लस टीवी 40वाई1 OnePlus TV Y1 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन होगा, जिसमें पहले से ही OnePlus TV 32Y1 और OnePlus TV 43Y1 मॉडल्स भी शामिल हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि इसकी कीमत 32 इंच टीवी मॉडल 15,999 रुपये से ज्यादा और 43 इंच मॉडल यानी 26,999 से कम होगी। अटकले लगाई जा रही है कि नया टीवी 20,000 रुपये की कीमत में दस्तक दे सकता है।
 

OnePlus TV 40Y1 specifications, features

OnePlus ने लॉन्च से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट व फ्लिपकार्ट के माध्यम से टीवी के कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। वनप्लस टीवी 40वाई1 अज्ञात 64 बिट प्रोसेसर से लैस होगा और यह Android TV 9 आधारित OxygenPlay पर काम करेगा। इसमें 40 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 93 प्रतिशत की DCI-P3 कलर गामुट कवरेज और गामा इंजन पिक्सल एन्हैंसर दिया जाएगा। कंपनी ने टीज़ किया है कि इस टीवी में बेजल-लेस डिज़ाइन और OnePlus Connect जैसे फीचर कनेक्ट होंगे।

OnePlus TV 40Y1 इनबिल्ट क्रोमकास्ट, एलेक्सा सपोर्ट और गूगल असिस्टेंस के साथ आएगा और इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा। यह नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा। इस टीवी में इंटीग्रेडिड कॉन्टेंट कैलेंडर के माध्यम से लेटेस्ट शोज़ और फिल्मों के लिए ऑटोमैटिकल रिमाइंडर भी ऑफर किया जाता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, टीवी में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ दो 20W स्पीकर हैं। पोर्ट्स की बात करें, तो इसमें आपको एक ईथरनेट पोर्ट, RF कनेक्शन इनपुट, दो एचडीएमआई पोर्ट, एक एवी इन, एक डिजिटल ऑडियो आउटपुट और दो यूएसबी पोर्ट मिलते हैं।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

Full-HD
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.