OnePlus TV 2020 सीरीज़ भारत में आज होगी लॉन्च, घर बैठे इवेंट को यहां देखें लाइव

पुरानी लीक की मानें, तो 1X,999 रुपये वाला OnePlus TV 32 इंच एचडी टीवी होगा। वहीं, 2X,999 रुपये वाला वनप्लस टीवी 43 इंच फुल-एचडी टीवी होगा और 4X,999 रुपये वाले मॉडल की करें, तो माना जा रहा है कि यह 55 इंच का टीवी होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 09:45 IST
ख़ास बातें
  • 32-इंच, 43-इंच और 55-इंच स्क्रीन साइज़ में लॉन्च हो सकते हैं OnePlus TV
  • डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस होगी नई OnePlus TV सीरीज़
  • वनप्लस टीवी 2020 को आज शाम 7 बजे एक लाइवस्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया जाएगा

तीन स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होगी OnePlus TV 2020 सीरीज़

भारत में नए OnePlus TV 2020 आज लॉन्च होने जा रहा हैं। लॉन्च को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वनप्लस ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक टीज़र के जरिए खुलासा किया था कि नए टीवी लाइनअप में तीन अलग-अलग मॉडल होंगे। नए वनप्लस टीवी मॉडल भी मौजूदा मॉडलों की तरह डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस आएंगे। इसके अलावा स्मार्ट टीवी के 4K रिजॉल्यूशन के साथ आने की संभावना है। OnePlus TV 2020 लॉन्च के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।
 

OnePlus TV 2020 launch event livestream

वनप्लस टीवी 2020 सीरीज़ को आज शाम 7 बजे एक लाइवस्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया जाएगा। ऑनलाइन इवेंट की मेजबानी वनप्लस इंडिया ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट के जरिए की जाएगी। इसके अलावा आप लॉन्च से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से प्राप्त करने के लिए Gadgets 360 के साथ बने रह सकते हैं।
Advertisement
 
 

OnePlus TV 2020 price in India (expected)

वनप्लस ने हाल ही में ट्वीट के जरिए अपने आगामी टीवी सीरीज़ की कीमत की जानकारी देते हुए यह भी खुलासा किया था कि इस सीरीज़ में तीन टीवी मॉडल शामिल होंगे। अपने ट्वीट के जरिए कंपनी ने साझा किया कि आगामी टीवी मॉडल्स की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी, जो 4X,999 रुपये तक जाएगी। इसका मतलब यह है कि तीनों OnePlus Smart TV 50,000 रुपये के अंदर लॉन्च होंगे। इतना ही नहीं, Amazon पर OnePlus TV मॉडल्स की प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई है और साथ ही ई-कॉमर्स साइट पर ग्राहक 1,000 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी भी खरीद सकते हैं।
 

OnePlus TV 2020 specifications, features (expected)

पुरानी लीक की मानें, तो 1X,999 रुपये वाला OnePlus TV 32 इंच एचडी टीवी होगा। वहीं, 2X,999 रुपये वाला वनप्लस टीवी 43 इंच फुल-एचडी टीवी होगा। ये दोनों टीवी मॉडल Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। बात अगर 4X,999 रुपये वाले मॉडल की करें, तो माना जा रहा है कि यह 55 इंच का टीवी होगा। यह टीवी 4K डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि पुराने OnePlus TV Q1 और Q1 Pro में दिया गया था। हालांकि, इस 2020 वाले वनप्लस टीवी मॉडल में कुछ नए फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की उम्मीद की जा सकती है।

कंपनी के सीईओ Pete Lau ने टीज़ करके जानकारी दी थी कि आगामी वनप्लस टीवी मॉडल्स "इनोवेटिव गामा इंज़न" और DCI-P3 कलर गामुट के 93 प्रतिशत कवरेज के साथ आएंगे। इसके अलावा यह भी बताया गया कि इन टीवी में पतले बेजल्स के साथ 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो फीचर किया जाएगा और यह OnePlus 8 सीरीज़ स्मार्टफोन से भी पतला होगा। टीवी के बिल्ट-इन स्पीकर्स को 90 डिग्री तक घुमाया जा सकता है, जिसकी वजह से 50 प्रतिशत और गहरा बेस प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आगामी टीवी में कार्बन फाइबर पैटर्न बैक दिया गया है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus TV Q1 सीरीज़ की तरह ही है। वनप्लस टीवी के लिए एक अनोखे कार्बन फाइबर का निर्माण किया है और सीईओ के मुताबिक नए वनप्लस टीवी सिनेमैटिक डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न को सपोर्ट करेगा और इसमें Netflix पहले से इंस्टॉल होगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह स्पेसिफिकेशन तीनों स्मार्ट टीवी मॉडल में से किस में दिया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus TV 2020, OnePlus TV 2020 Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  2. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  3. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  4. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  5. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  8. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  9. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  10. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.