14 हजार से भी सस्ते में खरीदें OnePlus का ये बड़ा स्मार्ट टीवी, जानें पूरा ऑफर

OnePlus Y Series के इस टीवी में 32 इंच की LED HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366x768 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जून 2023 17:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Y Series के इस टीवी में 32 इंच की LED HD Ready डिस्प्ले दी है।
  • OnePlus Y Series स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड TV 9.0 पर काम करता है।
  • साउंड के मामले में टीवी 20वॉट आउटपुट और Dolby ऑडियो का सपोर्ट करता है।

OnePlus Y1 टीवी में 32 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazon

अगर आप नया टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 15 हजार में आने वाले टीवी के बारे में बता रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट OnePlus Y Series 32 इंच स्मार्ट टीवी की खरीद पर कीमत में कटौती, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। यहां हम आपको वनप्लस के इस टीवी पर मिलने वाली डील के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में बारे में भी विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Y Series 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत


OnePlus Y Series 32 इंच स्मार्ट टीवी ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 25% डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी एमआरपी 19,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो इस टीवी की खरीद पर HDFC Bank कार्ड से भुगतान पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,749 रुपये हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा टीवी एक्सचेंज में देने पर 2500 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत रुपये हो जाएगी। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर की उपलब्धता को चेक करने के लिए अपना एरिया पिन कोड दर्ज कर सकते हैं।


Advertisement
OnePlus Y Series 32 इंच स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Y Series के इस टीवी में 32 इंच की LED HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366x768 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60hz है। कनेक्टविटी के लिए यह टीवी दो HDMI पोर्ट, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल, दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। साउंड आउटपुट के मामले में यह टीवी 20वॉट आउटपुट और Dolby ऑडियो का सपोर्ट करता है।

यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड TV 9.0 पर काम करता है, जिसके साथ इसमें OnePlus कनेक्ट, गूगल एसिस्टेंट, प्ले स्टोर, क्रॉमकास्ट, शेयर्ड एल्बम जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्ट फीचर्स के तौर पर यह टीवी Netflix, YouTube, Prime video, कंटेंट कैलेंडर और ऑक्सीजनप्ले का सपोर्ट करता है। इस टीवी में नॉयज रिडक्शन, कलर स्पेस मैपिंग, डायनेमिक कंट्रास्ट, एंटी एलिसिंग, डीसीआई पी3 93 प्रतिशत कलर गेमुट और गामा इंजन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इस स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.