Nokia Smart TV भारत में लॉन्च, 4K यूएचडी स्क्रीन और JBL ऑडियो टेक्नोलॉजी से है लैस

Nokia Smart TV Launched: स्मार्टफोन बिजनेस के बाद अब नोकिया ने स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। नोकिया स्मार्ट टीवी को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2019 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Android 9 पर चलता है Nokia Smart TV
  • नोकिया स्मार्ट टीवी में हैं 3 एचडीएमआई पोर्ट
  • 2.25 जीबी रैम है नोकिया के पहले स्मार्ट टीवी में

Nokia Smart TV Specifications: नोोकिया स्मार्ट टीवी में है JBL ऑडियो टेक्नोलॉजी

Nokia Smart TV Launched: स्मार्टफोन बिजनेस के बाद अब नोकिया ने स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री कर ली है। नोकिया स्मार्ट टीवी को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Nokia ने अपने स्मार्ट टीवी के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart से हाथ मिलाया है। बता दें कि नोकिया का यह पहला स्मार्ट टीवी 55 इंच 4K यूएचडी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा गया है। नोकिया स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 9.0 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इस टीवी में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए JBL ऑडियो टेक्नोलॉजी और 24 वॉट स्पीकर्स दिए गए हैं। Nokia के इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह क्वाड कोर प्रोसेसर और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Nokia Smart TV price in India, सेल तारीख

फ्लिपकार्ट के अनुसार, पहले नोकिया ब्रांडेड स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत 41,999 रुपये तय की गई है। Nokia के इस Smart TV की बिक्री Flipkart पर 10 दिसंबर 2019 से शुरू होगी। बता दें कि इस कीमत में नोकिया स्मार्ट टीवी ग्राहकों को स्टैंड और वॉल माउंट के साथ गूगल असिस्टेंट सपोर्ट वाला ब्लूटूथ रिमोट मिलेगा।
Advertisement

Nokia Smart TV के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। 999 रुपये में कंप्लीट टीवी प्रोटेक्शन प्लान भी है जिसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट और एक्सीडेंटल डैमेज शामिल है।
 

Nokia Smart TV Specifications

जैसा कि हमने आपको बताया नोकिया स्मार्ट टीवी में 55 इंच 4K यूएचडी स्क्रीन है जो 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। डॉल्बी विज़न सपोर्ट, MEMC और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इंटेलिजेंट डिमिंग फीचर के साथ आता है। Nokia TV एंड्रॉयड 9 प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट भी दिया गया है।
Advertisement

इसके अलावा, नोकिया 55 इंच 4के स्मार्ट टीवी में 2.25 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी (2.0 और 3.0) पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। Flipkart का कहना है कि कंपनी भविष्य में और भी नोकिया ब्रांडेड स्मार्ट टीवी मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है। फ्लिपकार्ट से बताया कि नोकिया स्मार्ट टीवी की बिक्री के बाद Jeeves सेल्स सर्विस को संभाल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.