Netflix March 2021 Releases: 'इंदू की जवानी' से लेकर 'पगलैट' तक ये फिल्में व सीरीज़ करेंगी मार्च में आपका मनोरंजन

यदि आप बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सिनेमाघरों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपके लिए मार्च महीना Netflix पर काफी कुछ खास लेकर आया है। जी हां, मार्च में नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में व शोज़ रिलीज़ होने वाले हैं, जिनकी लिस्ट हम इस लेख में आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 मार्च 2021 12:10 IST
ख़ास बातें
  • इंदू की जवानी Netflix पर 2 मार्च को रिलीज़ हो गई है
  • पगलैट 26 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़
  • बॉम्बे बेगम महिला दिवस के मौके पर होगी रिलीज़
COVID-19 की वजह से लम्बे वक्त तक सिनेमाघरों पर लगे ताले अब खुल चुके है, कई आगमी फिल्में अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज न होकर सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली हैं। हालांकि, यदि फिर भी आप अभी बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सिनेमाघरों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपके लिए मार्च महीना Netflix पर काफी कुछ खास लेकर आया है। जी हां, मार्च में नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में व शोज़ रिलीज़ होने वाले हैं, जिनकी लिस्ट हम अपने इस लेख के माध्यम से आपके लिए लेकर आए हैं।

Netflix ने मार्च 2021 के लिए अब-तक तीन ऑरिज़न का ऐलान कर दिया है, जिसमें 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' (Lipstick Under My Burkha) जैसी फिल्म का निर्माण कर चुकी अलंकृता श्रीवास्तवा की 'बॉम्बे बेगम' (Bombay Begums) शामिल है। इसके अलावा लम्बे वक्त से सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'इंदु की जवानी' (Indoo Ki Jawani) और गीतांजलि राव की एनिमेटेड फिल्म बॉम्बे रोज़ (Bombay Rose) जो कि 2019 वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी है। इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज़ होना था, लेकिन कोरोना काल के कारण इसकी रिलीज़ में देरी हो गई। खास बात यह है कि बॉम्बे बेगम और बॉम्बे रोज़ दोनों ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर 8 मार्च को रिलीज़ होने वाले हैं।
Advertisement

आइए एक नज़र डालते हैं मार्च महीने में Netflix पर रिलीज़ होने वाले कॉन्टेंट पर
 

1. BOMBAY BEGUMS – NETFLIX - MARCH 8

 

NETFLIX पर बॉम्बे बेगम 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलीज़ की जाएगी। इसका डायरेक्शन अलंकृता श्रीवास्तव और बोर्निला चटर्जी द्वारा किया गया है। जबकि सीरीज़ पूजा भट्ट, शाहना गोस्वामी, प्लाबिता बोरठाकुर, अमृता सुभाष व आध्या आनंद के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ड्रामा सीरीज़ है, जिसमें पांच अलग-अलग महिलाओं की कहानियों को दर्शाया गया है, जो कि पितृसत्ता के खिलाफ हैं। यह समाज की सोच के विपरित अपनी भूमिका अदा करती हैं, जिसके तहत उनके संघषों को सीरीज़ में दिखाया जाएगा।
 

2. BOMBAY ROSE – NETFLIX- MARCH 8

 

Bombay Rose भारत की पहली एनिमेटिड फिल्म है, जो कि 2019 वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भी जा चुकी है। फिल्म की कहानी एक मुस्लिम फूल बेचने वाले पर आधारित है, जो कि एक हिंदू लड़की के प्यार में पड़ जाता है। इस एनिेमेटिड फिल्म की कहानी बिल्कुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म की तरह है। जहां रोमांस है, ड्रामा है और एक्शन भी है। इस फिल्म को गीतांजली राव द्वारा बनाया गया है।
Advertisement
 

3. PAGGLAIT – NETFLIX- MARCH 27

 

सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'पगलैट' को उमेश बिष्ट द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में सान्या संध्या का किरदार निभा रही हैं, जिनके पति की मृत्यु हो गई है। लेकिन पति के मौत होने के बावजूद वह बिल्कुल दुखी नहीं है। उनकी इसी दुविधा को फिल्म के टीज़र में दिखाया गया है। यह फिल्म 27 मार्च को Netflix पर रिलीज़ की जाएगी।
 

4. INDOO KI JAWANI – NETFLIX March 2

 

Advertisement
कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'इंदू की जवानी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो कि गलती से डेटिंग ऐप के जरिए पाकिस्तानी लड़के को डेट करना शुरू कर देती है। कैसे इंदू की इस गलती की वजह से उनकी लव स्टोरी ट्रेजिट स्टोरी में बदल जाती है, ये जानने के लिए आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.