Motorola स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 रुपये से शुरू

Motorola TV रेंज की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 29 सितंबर से शुरू होगी। सबसे महंगा मोटोरोला टीवी 64,999 रुपये का है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 16 सितंबर 2019 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Smart TV रेंज अलग-अलग साइज़ और रिजॉल्यूशन में उपलब्ध
  • मोटोरोला टीवी गेमपैड के साथ आता है
  • मोटोरोला स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलते हैं

Motorola Smart TV में एचडीआर फॉर्मेट और डॉल्बी विज़न स्टेंडर्ड के लिए सपोर्ट है

अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की रणनीति को अपनाते हुए Motorola ने अपनी एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी रेंज से पर्दा उठा लिया है। मोटोरोला टीवी की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा मोटोरोला स्मार्ट टेलीविज़न 64,999 रुपये का है। कंपनी की नई टीवी रेंज में अलग-अगल स्क्रीन साइज़ और रिजॉल्यूशन वाले टेलीविजन सेट हैं। कंपनी ने 32 इंच से लेकर 65 इंच के स्मार्ट टीवी उतारे हैं और रिजॉल्यूशन एचडी से 4K तक है। Motorola TV रेंज की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 29 सितंबर से शुरू होगी।

मोटोरोला द्वारा टेलीविजन सेट पेश किए जाने से पहले स्मार्टफोन के लिए मशहूर शाओमी ने भी टेलीविजन मार्केट में कदम रखा था। Motorola TV एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलते हैं। इनमें एचडीआर फॉर्मेट और डॉल्बी विज़न स्टेंडर्ड के लिए सपोर्ट है।

नए टेलीविज़न फ्रंट फायरिंग साउंडबार स्टाइल स्पीकर के साथ आते हैं। ये 30 वॉट की रेटिंग वाले साउंड आउटपुट के देते हैं। साउंडबार को हर टीवी स्क्रीन के ठीक नीचे जगह मिली है।
 

Motorola TV Price

Motorola Smart TV रेंज अलग-अलग साइज़ और रिजॉल्यूशन में उपलब्ध होंगे। इस स्मार्ट टीवी के 32 इंच (एचडी 720 पिक्सल) वर्ज़न का दाम 13,999 रुपये है। 43 इंच (फुल-एचडी 1080 पिक्सल, 24,999 रुपये), 43 इंच (अल्ट्रा-एच़डी 2160 पिक्सल, 29,999 रुपये), 50 इंच (अल्ट्रा-एचडी 2160 पिक्सल, 33,999 रुपये), 55 इंच (अल्ट्रा-एचडी 2160 पिक्सल, 39,999 रुपये) और 65 इंच (अल्ट्रा-एचडी 2160 पिक्सल, 64,999 रुपये) मॉडल भी पेश किए गए हैं। सभी वेरिएंट की बिक्री एक साथ 29 सितंबर को फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि Motorola TV गेमपैड के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र्स एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म और गूगल प्ले स्टोर से गेम इंस्टॉल करके टीवी पर ही खेल पाएंगे। बंडल्ड गेमपैड आ जाने के बाद टीवी की भूमिका सिर्फ इंटरटेनमेंट डिवाइस तक सीमित नहीं रह जाती। अब यह गेमिंग डिवाइस भी बन जाएगा और इसके लिए अलग से गेमिंग कंसोल की भी ज़रूरत नहीं होगी।

इस त्योहारी सीज़न में वनप्लस भी अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। इसे अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के दौरान उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Motorola, Motorola Smart TV, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.