Motorola ने 65, 55 इंच डिस्प्ले वाले Smart TV किए पेश, जानें क्या है खास

Envision X टीवी में MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में इनबिल्ट जीपीयू और 2GB RAM दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2023 09:40 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Envision X स्मार्ट टीवी में 55 इंच और 65 इंच की QLED डिस्प्ले है
  • स्मार्ट TV एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Google टीवी पर काम करते है।
  • Envision X टीवी में MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Envision X में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने Motorola Envision X स्मार्ट टीवी को पेश करते हुए भारत में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार किया है। बीते महीने Motorola Envision सीरीज टीवी को पेश किया गया था, जिसके बाद अब Flipkart पर तैयार की गई माइक्रोसाइट पर नए टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Motorola Envision X स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Envision X की कीमत और उपलब्धता


Motorola ने अभी तक भारत में इन नए टीवी के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऐसी काफी संभावना है कि नए टीवी 7 जून को रात 8 बजे फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल में उपलब्ध होंगे। कीमत की बात की जाए तो Envision X स्मार्ट टीवी के 55 इंच वेरिएंट की कीमत 59,990 रुपये हो सकती है।


Motorola Envision X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Motorola Envision X स्मार्ट टीवी में 55 इंच और 65 इंच की QLED डिस्प्ले दी गई है जो कि दमदार विजुअल प्रदान करती है। इसमें क्वांटम-ग्लो टेक्नोलॉजी शामिल है, जो डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ बेहतर क्वालिटी प्रदान करती है। टीवी 1.07 बिलियन कलर प्रदान करता है। टीवी यूजर्स को 6 पिक्चर मोड का सपोर्ट मिलता है, जिससे अपनी पसंद के अनुसार डिस्प्ले सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। ऑडियो फीचर्स के मामले में एनविजन एक्स, डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के जरिए 3D सराउंड साउंड का सपोर्ट करता है, जो एक इमर्सिव और सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है। बेहतर बेस आउटपुट का लाभ मिल सकता है और कस्टमाइज ऑडियो सेटिंग्स के लिए 4 साउंड मोड का ऑप्शन मिलता है।
Advertisement

स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड Google टीवी पर काम करते हैं, जिससे यूजर्स को कंटेंट और एप्लिकेशन की एक बड़ी रेंज का लाभ मिलता है। एआई-बेस्ड पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकमडेशन के साथ यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से एंटरटेनमेंट के नए ऑप्शन खोज सकते हैं। इसमें Google का वॉयस असिस्टेंट फीचर दिया गया है, जिससे टीवी को हैंड्स-फ्री चलाया जा सकता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यूनिफाइड सर्च फीचर कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कंटेंट सर्च को आसान बनाता है। Envision X टीवी में MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में इनबिल्ट जीपीयू और 2GB RAM दी गई है जो कि बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करने में मदद करते हैं। मोटोरोला Envision X स्मार्ट टीवी यूजर्स घर पर रिपेयर की सुविधा के साथ फ्री ब्रांड-ऑथोराइज्ड रिपेयर सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  8. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  9. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.