Mi TV 4A Pro का 32 इंच मॉडल और मी ब्लूटूथ ईयरफोन भारत में लॉन्च, जानें दाम

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के साथ Mi TV 4A Pro 32 इंच मॉडल और Mi Sports Bluetooth Earphones Basic को लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4A Pro के 32 इंच मॉडल की बिक्री 7 मार्च 2019 को
  • Mi Sports Bluetooth Earphones Basic का दाम है 1,499 रुपये
  • 1 जीबी रैम है Mi TV 4A Pro के 32 इंच मॉडल में

Mi TV 4A Pro का 32 इंच मॉडल और मी ब्लूटूथ ईयरफोन भारत में लॉन्च, जानें दाम

Xiaomi ने आज Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के लॉन्च इवेंट के दौरान Mi TV 4A Pro के 32 इंच मॉडल और Mi Sports Bluetooth Earphones Basic को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मी टीवी 4ए प्रो के 32 इंच मॉडल की बिक्री अगले सप्ताह से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर होगी। वहीं, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन बेसिक के लिए आज से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे।
 

Mi TV 4A Pro 32 की भारत में कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन

भारत में मी टीवी 4ए प्रो के 32 इंच मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। Mi TV 4A Pro 32 इंच मॉडल की बिक्री 7 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और मी होम स्टोर पर होगी।
Advertisement

Xiaomi ने बताया कि Mi LED TV 4A Pro 32 इंच मॉडल एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले है। शाओमी ब्रांड का यह मी टीवी 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट, 20 वाट (10x2) स्पीकर्स, पैचवॉल यूआई के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (एंड्रॉयड 8.1 ओरियो) से लैस है। Mi LED TV 4A Pro के 32 इंच मॉडल की लंबाई-चौड़ाई 732x478x189 मिलीमीटर और इसका वज़न 4 किलोग्राम है। इसमें 64-बिट क्वाड-कोर एमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर के साथ माली-450 एमपी3 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

यह मी टीवी बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल प्ले एक्सेस जैसे फीचर्स के साथ आता है। शाओमी ब्रांड के इस टीवी में 7,00,000 घंटे से अधिक का कंटेंट उपलब्ध है। ब्लूटूथ-पावर मी रिमोट के जरिए यह गूगल असिस्टेंट वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Mi TV 4A Pro 32 इंच मॉडल में दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, 3 एचडीएमआई पोर्ट, मी पोर्ट, एथरनेट, एवी कंपोनेंट, ईयरफोन आउट और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट शामिल है।
 

Mi Sports Bluetooth Earphones Basic की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन बेसिक की कीमत 1,499 रुपये है। शाम 5 बजे से Mi.com पर ईयरफोन के लिए प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। Xiaomi ने ईयरफोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

Mi Sports Bluetooth Earphones Basic की भारत में कीमत है 1,499 रुपये

Xiaomi के मुताबिक, मी स्पोर्ट्स ब्लूटूथ ईयरफोन बेसिक को आईपीएक्स4 रेटिंग प्राप्त है। मीडिया वॉल्यूम पर यह 9 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं और यह गूगल असिस्टेंट के साथ भी काम करते हैं और इनका वज़न 19 ग्राम है। ब्लूटूथ वर्जन 4.1, 120 एमएएच की बैटरी है जो 260 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.