Mi TV 4A 40 Horizon Edition भारत में 1 जून को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी इसकी खासियतें...

हॉरिजॉन एडिशन मॉडल में बेजल-लेस एजेस के साथ नया डिज़ाइन देखने को मिला है। नया मी टीवी 4ए 40 इंच हॉरिजॉन एडिशन मॉडल भारत में 1 जून को दस्तक देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 मई 2021 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4A 40 Horizon Edition बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ आएगा
  • Mi TV 4A full-HD TV सितंबर 2019 में हुआ था लॉन्च
  • Xiaomi ने ट्विटर पर टीवी को किया टीज़

टीवी के बॉटम में Mi लोगो दिया गया है

Xiaomi ने अपने नए Mi TV 4A 40 Horizon Edition टीवी मॉडल्स के भारत लॉन्च की जानकारी को टीज़ किया है। यह नया टीवी Mi TV 4A full-HD TV का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि भारत में सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। हॉरिजॉन एडिशन मॉडल में बेजल-लेस एजेस के साथ नया डिज़ाइन देखने को मिला है। नया मी टीवी 4ए 40 इंच हॉरिजॉन एडिशन मॉडल भारत में 1 जून को दस्तक देगा। कंपनी इस लॉन्चिंग के लिए किसी प्रकार के लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है या नहीं फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जरिए ट्वीट कर और मीडिया टीज़र्स ज़ारी कर कंफर्म कर दिया है कि Mi TV 4A 40 Horizon Edition भारत में 1 जून को लॉन्च किया जाएगा। ट्विटर पर शाओमी ने नए मॉडल को डिस्क्राइब करते हुए कहा है कि यह ‘immersive experience' और ‘beautiful visuals' ऑफर करेगा। साथ ही कंपनी ने इसे ‘a work of art' नाम दिया है। कंपनी ने ट्वीट में लिखा है, “Uncover the excellence on the #HorizonEdition with Bezel-less design. Immersive. Work of Art. #MiTV4A40 coming on 01.06.2021. RT if you're excited।”
Advertisement

Mi TV 4A 40-inch Horizon Edition की तस्वीर की बात करें, तो इससे टीवी के डिज़ाइन का खुलासा होता है। तस्वीर में यह टीवी बेजल-लेस डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है, जिसकी स्क्रीन पर तीन किनारों पर न के बराबर एजेस मौजूद है। जबकि टीवी के बाकि किनारों की तुलना में निचला हिस्सा थोड़ा मोटा है, जिसपर Mi लोगो मौजूद है। डिज़ाइन के अलावा, मी टीवी 4ए 40 इंच हॉरिज़न एडिशन के फीचर्स की बात करें तो यह Mi TV 4A 40 फुल-एचडी स्मार्ट टीवी के समान ही होने वाला है। इस टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट दिया जा सकता है, इसके अलावा यह लेटेस्ट Patchwall सॉफ्टवेयर और एंड्रॉयड टीवी डाटा सेविंग फीचर्स से लैस होगा। इस टीवी में 20वॉट स्पीकर दिए गए हैं, जिसके साथ DTS-HD सपोर्ट मौजूद है।  

शाओमी Mi TV 4A 40-inch Horizon Edition से संबंधित सभी स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन का खुलासा 1 जून को लॉन्च के साथ करेगी। हालांकि, कंपनी इस लॉन्च के लिए किसी प्रकार के वर्चुअल इवेंट का आयोजन करती है या फिर इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ही लॉन्च किया जाएगा यह देखना  रहता है। फिलहाल, इस संबंध में किसी प्रकार की स्पष्टता सामने नहीं आई है। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.