OTT पर आएगी नई महाभारत, डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होंगे ये 3 नए शो

महाभारत प्राचीन भारत के महानतम महाकाव्‍यों पर बेस्‍ड होगा। पांडव और कौरवों के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई के जरिए यह शो ‘धर्म’ और ‘अधर्म’ के बीच संघर्ष की बात करेगा।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 13:14 IST
ख़ास बातें
  • डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी ने किया ऐलान
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक इवेंट में की घोषणा
  • डिज्‍नी का D23 एक्सपो इस वीकेंड को आयोजित हुआ था

‘शोटाइम’ नाम की फिक्शन सीरीज भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेड सीक्रेट्स को सामने लाने की कोशिश करेगी।

Disney+ Hotstar पर दर्शकों को जल्‍द 3 नए शो देखने को मिलेंगे। ये हैं- महाभारत, कॉफी विद करण सीजन 8 और शोटाइम। डिज्नी+ हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी ने शनिवार को D23 एक्सपो में यह घोषणा की। यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया के अनाहेम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। D23 एक्सपो में बनर्जी ने इंटरनेशनल कंटेंट पर एक पैनल में शामिल होकर ग्‍लोबल कंटेंट ट्रेंड्स पर चर्चा की। उन्‍होंने भारत के लिए कंटेंट को आकार देने में डिज्‍नी+ हॉटस्टार की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऐलान किया कि शोटाइम, महाभारत और कॉफी विद करण सीजन 8 को जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा।

करण जौहर ने अपने टॉक शो की वापसी के लिए उत्साह व्यक्त किया। इसका पहला सीजन लगभग 18 साल पहले प्रसारित हुआ था। करण ने खुलासा किया कि धर्मा प्रोडक्शन ‘शोटाइम' नाम की एक नई फिक्शन सीरीज भी ला रहा है। यह एक ड्रामा सीरीज होगी जो भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेड सीक्रेट्स को सामने लाने की कोशिश करेगी।

वहीं, महाभारत प्राचीन भारत के महानतम महाकाव्‍यों पर बेस्‍ड होगा। पांडव और कौरवों के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई के जरिए यह शो ‘धर्म' और ‘अधर्म' के बीच संघर्ष की बात करेगा। इस शो के कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

डिज्‍नी का D23 एक्सपो इस वीकेंड को आयोजित हुआ था। इस सालाना कार्यक्रम के दौरान Disney, Pixar और Marvel जैसे स्टूडियो अपने भविष्य के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। गौरतलब है कि ‘द लिटिल मरमेड' और ‘हॉकस पोकस 2' के ट्रेलर पहले ही सामने आ चुके हैं। मार्वल ने भी ‘मिडनाइट सन्स' के ट्रेलर को अनवील किया है। 

हाल ही में डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार ने कई शो के टीजर रिलीज किए हैं। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक काजोल भी OTT का रुख करने जा रही हैं। वह हॉटस्‍टार के नए शो  ‘द गुड वाइफ'- प्यार, कानून, धोखा (The Good Wife – Pyaar, Kanoon, Dhoka) में नजर आएंगी। इसके अलावा, एक सीरीज ‘लुटेरे' भी है। इसमें एक कमर्शल इंडियन जहाज में हुए घटनाक्रम को दिखाया जाएगा, जिसे सोमालिया के तट से हाइजैक कर लिया जाता है। इसे हंसल मेहता और जय मेहता डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जो इससे पहले सोनी लिव के ‘स्‍कैम 1992' में अपनी निर्देशन क्षमता को दिखा चुके हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  4. Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  6. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.