Lumio ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्ट TV लॉन्च कर दिए हैं। Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) नाम से ये मॉडल्स मार्केट में पेश किए गए हैं। Vision 9 इनमें फ्लैगशिप मॉडल है जिसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और ऑडियो का दावा किया गया है। टीवी में 7000:1 का कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। इनमें दमदार चिपसेट लगा है।
Lumio ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) लॉन्च किए हैं। Lumio Vision 9 (2026) के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं बैंक ऑफर और कूपन ऑफर के बाद 64,999 रुपये है। 55 इंच वेरिएंट मई में उपलब्ध होगा, जबकि 65 इंच वेरिएंट 24 अप्रैल से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।