CES 2022: लेटेस्ट डिस्प्ले इनोवेशन में LG का नया ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले

LG ने हाल ही में नेक्सट-जनरेशन OLED EX टेक्नोलॉजी की जानकारी सार्वजनिक की थी, जिसे CES 2022 के दौरान पेश किया जाने वाला है। यही नहीं कंपनी ने ऐलान किया है कि वह CES 2022 के दौरान “Display Your Universe” थीम के तहत लेटेस्ट डिस्प्ले इनोवेशन की पेशकश करेंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 18:41 IST
ख़ास बातें
  • LG OLED EX डिस्प्ले में मिलेगी 30 प्रतिशत अधिक ब्राइटनेस
  • एलजी ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले में दिखेगा आर-पार
  • कंपनी पेश करेगी ‘Virtual Ride’ भी
LG ने हाल ही में नेक्सट-जनरेशन OLED EX टेक्नोलॉजी की जानकारी सार्वजनिक की थी, जिसे CES 2022 के दौरान पेश किया जाने वाला है। यही नहीं कंपनी ने ऐलान किया है कि वह CES 2022 के दौरान “Display Your Universe” थीम के तहत लेटेस्ट डिस्प्ले इनोवेशन की पेशकश करेंगे। डिस्प्ले इनोवेशन की लिस्ट में कंपनी काफी कुछ इस इवेंट में लेकर आने वाली है। इसमें नए ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले के लेकर ‘Virtual Ride' जैसी इनोवेशन्स शामिल हैं।

LG Display ने हाल ही में अपने नेक्सट जनरेशन OLED EX की जानकारी प्रदान की थी। कंपनी के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी साधारण ओलेड डिस्प्ले की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक ब्राइटनेस प्रदान करेगी। इसके अलावा, यह पिक्चर ऐक्यरसी को भी बूस्ट करती है। साथ ही इसमें बेजल्स को 6mm से 4mm कम कर दिया जाएगा। एलजी अपने सभी OLED पैनल्स में OLED EX टेक्नोलॉजी को शामिल करने वाली है, जिसकी शुरुआत साल 2022 की दूसरी तिमाही से कर दी जाएगी।
Advertisement
 

इसके अलावा, कंपनी ट्रांसपेरेंट OLED डिस्प्ले को भी CES 2022 के दौरान पेश करेगी। इस इनोवेशन के साथ कंपनी एक रेगुलर ग्लास के समान ट्रांसपेरेंट ओलेड डिस्प्ले लेकर आएगी, जिसके आर-पार देखा जा सकेगा। हालांकि, ट्रांसपेरेंट होने के बावजूद इस डिस्प्ले में पिक्चर क्वालिटी को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

कंपनी की अगली इनोवेशन ‘Virtual Ride' होगी, जो कि एक इंडोर स्थिर साइकिल होगी जिसमें सामने की तरफ और ऊपर तीन वर्टिकल कर्व्ड 55 इंच ओलेड डिस्प्ले दिए जाएंगे। इस वर्चुअल राइड के साथ आप घर में बैठे-बैठे साइकिल चला सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.