LG ने पेश कर दिया दुनिया का सबसे पतला स्मार्ट टीवी, घर पर देगा सिनेमा वाला फील

LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 (CES) से पहले एक अल्ट्रा थिन प्रीमियम वायरलेस ओएलईडी टीवी LG OLED evo W6 पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 16:19 IST
ख़ास बातें
  • LG OLED evo W6 टीवी एलजी के Alpha 11 AI प्रोसेसर पर काम करता है।
  • LG OLED evo W6 टीवी में माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और गूगल जेमिनी इंटीग्रेट है।
  • LG OLED evo W6 टीवी अपग्रेडेड वेबओएस प्लेटफॉर्म पर काम करता है।

LG OLED evo W6 में Alpha 11 AI प्रोसेसर है।

Photo Credit: LG

LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 (CES) से पहले एक अल्ट्रा थिन प्रीमियम वायरलेस ओएलईडी टीवी LG OLED evo W6 पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम ट्रू वायरलेस टीवी है। लास वेगास में एक मीडिया प्रीव्यू के दौरान इसका खुलासा हुआ। इस टीवी की मोटाई सिर्फ 9 मिमी है। इसका डिजाइन ऐसा है कि यह आसानी से दीवार पर फिट हो सकता है। इस टीवी को लग्जरी होम-थिएटर लवर और गेमर्स को देखते हुए डिजाइन किया गया है जो कि साफ और केबल फ्री सेटअप प्रदान करता है।

LG OLED evo W6 Features & Specifications

LG OLED evo W6 टीवी एलजी के Alpha 11 AI प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें हाइपर रेडिएंट कलर टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अधिक पीक ब्राइटनेस और बेहतर विजिबिलिटी के लिए रिफ्लेक्शन कम करने वाली प्रीमियम कोटिंग है, जिससे तेज रोशनी वाले कमरों में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। गेमिंग लवर्स के लिए एनवीडिया जी-सिंक, एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम, एएलएलएम और 0.1 मिलीसेकंड का रिस्पॉन्स टाइम शामिल किया गया है।

LG के अनुसार, OLED evo W6 में डिस्प्ले, मदरबोर्ड, पावर बोर्ड और स्पीकर एक ही स्लिम बॉडी में इंटीग्रेटेड हैं, जिससे भारी केसिंग और नजर आने वाले केबल्स की जरूरत नहीं रहती है। बाहरी डिवाइस LG के कॉम्पैक्ट जीरो कनेक्ट बॉक्स से कनेक्ट होते हैं, जो 165Hz तक रेट पर 4K वीडियो ट्रांसमिट करता है। OLED evo W6 माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन के साथ आता है। यह टीवी अपग्रेडेड वेबओएस प्लेटफॉर्म पर काम करता है। मिनिमलिस्ट डिजाइन, वायरलेस टेक्नोलॉजी और एआई बेस्ड फीचर्स के साथ यह एक प्रीमियम टीवी बनता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.