Kodak MotionX QLED TV: Google TV, 75 इंच तक स्क्रीन साइज के साथ भारत में लॉन्च हुई नई TV सीरीज, जानें कीमत

Kodak की यह नई MotionX सीरीज आज से ही एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 55 इंच QLED TV आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 19:21 IST
ख़ास बातें
  • 55 इंच QLED TV की कीमत 31,999 रुपये
  • 43,999 रुपये और 64,999 रुपये में लॉन्च हुए 65 और 75 इंच मॉडल्स
  • HDR10+ और Dolby Vision के साथ Dolby Atmos और Dolby Digital सपोर्ट शामिल

Kodak MotionX सीरीज के 75 इंच QLED मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है

Photo Credit: Kodak TV

Kodak TV ने भारत में अपनी नई MotionX सीरीज लॉन्च की है। यह सीरीज बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, शानदार कंट्रास्ट और वाइब्रेंट डिटेल देने का दावा करती है, जिससे स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स या गेमिंग का अच्छा एक्सपीरिएंस मिल सकता है। नई सीरीज 55, 65 और 75-इंच साइज में आई है। इसमें 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+, Dolby Vision सपोर्ट और 550 nits की ब्राइटनेस जैसे स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं।

Kodak की यह नई MotionX सीरीज आज से ही एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 55 इंच QLED TV आएगा। 65 इंच QLED TV की कीमत 43,999 रुपये और 75 इंच QLED TV की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। 

Advertisement

नई Kodal QLED 4K डिस्प्ले में 1.1 बिलियन कलर्स, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है। इसमें MEMC, VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) और ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने के दौरान मोशन क्लैरिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

नई Koda TV सीरीज Google TV 5.0 प्लेटफॉर्म पर चलती है और इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और एयरप्ले सपोर्ट मिलता है। यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स और Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और Apple TV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 500,000 से ज्यादा टीवी शो का एक्सेस मिलता है। यह सीरीज MT9062 प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB ROM से लैस है।

ऑडियो की बात करें तो, सीरीज में 70W डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जिन्हें Dolby Atmos और Dolby Digital सपोर्ट के साथ बेहतर बनाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और मल्टीपल HDMI व USB पोर्ट्स मिलते हैं। रिमोट में वॉयस-इनेबल्ड फीचर के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के लिए डेडिकेटेड शॉर्टकट कीज भी दी गई हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kodak, Kodak TV, Kodak QLED TV, QLED TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.