IPL 2023 Final : GT Vs CSK, कौन जीतेगा आईपीएल की ट्रॉफी, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, ऐसे देखें फ्री

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच आज 7.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00PM पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2023 18:00 IST
ख़ास बातें
  • चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) के बीच आईपीएल का फाइनल आज
  • मैच आज 7.30PM पर शुरू होगा
  • स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं

IPL 2023 Final: मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 मई को खेला जाना था। हालांकि, अहमदाबाद में कल हुई जबरदस्त बारिश ने मैच पर पानी फेर दिया और अब, फाइन आज, थोड़ी ही देर में शुरू होगा। इस साल IPL का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने जा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स इस टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्‍ट बनी थी। वहीं, गुजरात ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

IPL 2023 का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्‍नई की टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में है, जबकि गुजरात की टीम के कप्‍तान हार्दिक पांड्या हैं। CSK Vs GT IPL 2023 के फाइनल मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां हम नीचे दे रहे हैं।
 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच कब होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) के बीच आईपीएल का फाइनल आज 29 मई, सोमवार को खेला जाएगा।  
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच कितने बजे शुरू होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच आज 7.30PM पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 7.00PM पर किया जाएगा। 
Advertisement
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच को कैसे देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं। इसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन या अन्य पोर्टेबल डिवाइसेज पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग JioCinema पर की जाएगी। 
 

CSK Vs GT IPL 2023 Final मैच कैसे देखें फ्री?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच को आप Jio Cinema पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज यहां पर नहीं रखा गया है। JioCinema App को डाउनलोड करना भी फ्री है जिसे आप विभिन्न ऐप स्टोर्स से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां मैच को 12 भारतीय भाषाओं में सुना जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  4. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  7. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  8. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.